Nabh Chhor
Viral

NBEMS Recruitment 2026 : NBEMS भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानिए योग्यता, आयु सीमा और आवेदन तिथि

NBEMS Recruitment 2026 : NBEMS भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानिए योग्यता, आयु सीमा और आवेदन तिथि
N

Naresh Kumar

Jun 13, 2026

146 Views
NBEMS Recruitment 2026: NBEMS ने जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, जूनियर अकाउंटेंट, जूनियर प्रोग्रामर और डिप्टी डायरेक्टर के 86 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 29 जून 2026 से शुरू होंगे। जानिए योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी।

नई दिल्ली। आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 86 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 जून 2026 से शुरू होगी।

भर्ती के तहत स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट, जूनियर अकाउंटेंट, जूनियर प्रोग्रामर और डिप्टी डायरेक्टर जैसे पद शामिल हैं। सबसे अधिक 40 पद स्टेनोग्राफर और 39 पद जूनियर असिस्टेंट के लिए निर्धारित किए गए हैं।

पदों का विवरण

  • स्टेनोग्राफर – 40 पद
  • जूनियर असिस्टेंट – 39 पद
  • जूनियर अकाउंटेंट – 4 पद
  • डिप्टी डायरेक्टर – 2 पद
  • जूनियर प्रोग्रामर – 1 पद

योग्यता और आयु सीमा

जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना आवश्यक है। साथ ही कंप्यूटर ज्ञान और टाइपिंग या शॉर्टहैंड कौशल भी जरूरी है।

जूनियर अकाउंटेंट के लिए B.Com, गणित या सांख्यिकी में स्नातक डिग्री मांगी गई है। वहीं जूनियर प्रोग्रामर पद के लिए कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित डिग्री आवश्यक है।

अधिकांश पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि डिप्टी डायरेक्टर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। CBT परीक्षा 5 और 6 सितंबर 2026 को आयोजित होने की संभावना है।

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को विस्तृत नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

Related Stories

ई-पेपर