Nabh Chhor
Viral

नोएडा में दर्दनाक हादसा: 17वीं मंजिल से गिरकर 11 साल के बच्चे की मौत

नोएडा में दर्दनाक हादसा: 17वीं मंजिल से गिरकर 11 साल के बच्चे की मौत
N

Naresh Kumar

Aug 27, 2026

62 Views
नोएडा के सेक्टर-78 स्थित एक सोसाइटी में बालकनी से नीचे झांकते समय 11 वर्षीय बच्चे का संतुलन बिगड़ गया और वह 17वीं मंजिल से नीचे गिर गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच कर रही है।

नोएडा,  नोएडा की एक सोसाइटी में 17वीं मंजिल से गिरने से 11 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस के अनुसार सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में 17वीं मंजिल से गिरकर 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जो घटना के समय अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे झांक रहा था और संतुलन बिगड़ने के चलते नीचे गिर गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 
 
पुलिस के मुताबिक, रोहित सिंगला अपने परिवार के साथ सोसाइटी में रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।  पुलिस ने बताया कि सिंगला का 11 वर्षीय बेटा आरव बुधवार शाम फ्लैट की बालकनी में खड़ा था, तभी उसे सोसाइटी में रहने वाले कुछ दोस्त नीचे खेलते दिखाई दिए और वह ऊपर से ही उनसे बात करने लगा।
 
पुलिस के मुताबिक इसी बीच आरव का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरा। सोसाइटी में घूम रहे लोगों ने शोर मचाया और गार्ड की मदद से घायल बच्चे को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Stories

ई-पेपर