Kaal Bhairava Drone News 2026: भारत का पहला AI लड़ाकू विमान बना दुश्मनों के लिए खतरा, बिना पायलट के दुश्मन के ठिकानों पर हमला करने में सक्षम
Naresh Kumar
May 15, 2026
Kaal Bhairava Drone News 2026: भारत ने रक्षा तकनीक के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। Flying Wedge Defence and Aerospace द्वारा विकसित ‘काल भैरव’ देश का पहला पूरी तरह स्वदेशी AI आधारित ऑटोनॉमस कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है।
यह अत्याधुनिक लड़ाकू ड्रोन बिना पायलट के दुश्मन के ठिकानों पर हमला करने, निगरानी करने और युद्ध के दौरान खुद फैसले लेने में सक्षम है। इसकी लंबी दूरी, आधुनिक हथियार क्षमता और स्वॉर्म वॉरफेयर तकनीक इसे भारतीय रक्षा क्षेत्र के लिए बेहद खास बनाती है।

‘काल भैरव’ एक बार में लगभग 3000 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है और लगातार 30 घंटे से अधिक समय तक हवा में रहकर मिशन पूरा कर सकता है। यह MALE श्रेणी का कॉम्बैट ड्रोन है, जो 20,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है। ड्रोन में 115 किलोग्राम तक पेलोड ले जाने की क्षमता है, जिसमें मिसाइल, स्मार्ट बम, रॉकेट और हाई-टेक कैमरे शामिल हैं।
‘काल भैरव’ की सबसे बड़ी ताकत इसका AI आधारित स्वायत्त सिस्टम है। यह बिना किसी पायलट या ग्राउंड कंट्रोल के खुद उड़ान भर सकता है, दुश्मन की लोकेशन स्कैन कर सकता है और हमला भी कर सकता है।
इसमें एंटी-जैमिंग नेविगेशन सिस्टम लगाया गया है, जिससे दुश्मन इसके सिग्नल को जाम या हैक नहीं कर सकता।
यूरोप में भी होगा निर्माण
SKETCHPIXEL के साथ साझेदारी के तहत ‘काल भैरव’ का निर्माण अब यूरोप में भी किया जाएगा। यह भारत की रक्षा तकनीक को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर जीता सिल्वर मेडल
क्रोएशिया में आयोजित 23वीं अंतर्राष्ट्रीय नवाचार प्रदर्शनी ARCA में ‘काल भैरव’ ने सिल्वर मेडल जीतकर भारत की रक्षा तकनीक का दुनिया भर में लोहा मनवाया है।