Viral
जयपुर में हॉस्टल की 15वीं मंजिल से गिरकर BTech छात्र की मौत, पुलिस जांच में जुटी
N
Naresh Kumar
Aug 26, 2026
74 Views
जयपुर-दिल्ली राजमार्ग स्थित निम्स विश्वविद्यालय के हॉस्टल में BTech प्रथम वर्ष के छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जयपुर-दिल्ली राजमार्ग स्थित निम्स विश्वविद्यालय के हॉस्टल में BTech प्रथम वर्ष के छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जयपुर, 26 अगस्त जयपुर—दिल्ली राजमार्ग पर स्थित निम्स विश्वविद्यालय के छात्रावास की 15वीं मंजिल से कथित तौर पर कूदकर बीटेक प्रथम वर्ष के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
चंदवाजी थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी आदित्य तिवारी के रूप में हुई है। तिवारी बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था और विश्वविद्यालय के छात्रावास में दो अन्य छात्रों-मयंक यादव और अंकित सिंह के साथ एक कमरे में रहता था।
सिंह के अनुसार, पुलिस को मंगलवार रात करीब 8.30 बजे घटना की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।
घटना के समय तिवारी के दोनों रूममेट कमरे में मौजूद नहीं थे और परिसर से बाहर गए हुए थे। पुलिस के अनुसार, तिवारी पिछले दो दिनों से कॉलेज भी नहीं गया था।
थाना प्रभारी ने बताया कि छात्र का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है, लेकिन फोन लॉक होने के कारण उसकी जांच नहीं की जा सकी है। मामले की जांच की जा रही है।