Viral
हिमाचल के ऊना में बड़ा हादसा, तीर्थयात्रियों से भरा ट्रक खाई में गिरा; 40 घायल
N
Naresh Kumar
Aug 25, 2026
35 Views
हिमाचल प्रदेश के ऊना में तीर्थयात्रियों से भरा ट्रक खाई में गिरने से 40 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे में गंभीर घायल एक बच्चे समेत तीन लोगों को PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया।
हिमाचल प्रदेश के ऊना में तीर्थयात्रियों से भरा ट्रक खाई में गिरने से 40 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे में गंभीर घायल एक बच्चे समेत तीन लोगों को PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया।

Related Story
नशे में ऑपरेशन का आरोप, गर्भवती महिला की मौत
8 hours ago
ऊना, 25 अगस्त हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रहा एक ट्रक खाई में गिर गया, जिससे हरियाणा के कम से कम 40 तीर्थयात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालु जिले के पीर निगाह मंदिर में दर्शन करने आए थे। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वे माता नैना देवी मंदिर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मंकोटिया ने कहा, ''पीर निगाह हादसे में घायल 40 से अधिक तीर्थयात्रियों को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है और उनका इलाज जारी है।''
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक उपचार के बाद तीन लोगों को, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है, पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। बच्चे की हालत गंभीर बताई जाती है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने सड़क हादसे पर दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।