Nabh Chhor
Viral

Government Job 2026 : BSNL में 100 JTO पदों पर निकली भर्ती, बिना GATE मिलेगा सरकारी नौकरी का मौका

Government Job 2026 : BSNL में 100 JTO पदों पर निकली भर्ती, बिना GATE मिलेगा सरकारी नौकरी का मौका
N

Naresh Kumar

May 27, 2026

169 Views
Government Job 2026 : इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए शानदार अवसर, अगस्त में हो सकती है CBT परीक्षा; 4 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

Government Job 2026 : इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए शानदार अवसर, अगस्त में हो सकती है CBT परीक्षा; 4 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

BSNL ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO - Telecom) के 100 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

यह भर्ती ओपन मार्केट से की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों का चयन सीधे कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के जरिए होगा। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए GATE स्कोर की जरूरत नहीं होगी।

महत्वपूर्ण जानकारी

विवरण

आवेदन शुरू

4 जून 2026

अंतिम तिथि

3 जुलाई 2026

करेक्शन विंडो

4 जुलाई से 11 जुलाई 2026

संभावित परीक्षा

अगस्त 2026

कुल पद

100

योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार के पास ECE, CS, IT, EE या इंस्ट्रूमेंटेशन जैसी संबंधित स्ट्रीम में इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा 20 से 30 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / OBC / EWS : ₹2000
  • SC / ST / PH : ₹1000

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने के बाद फोटो, हस्ताक्षर अपलोड कर फीस जमा करनी होगी।

Related Stories

ई-पेपर