Nabh Chhor
Viral

Google Data Tracking: Google आपके बारे में कितना जानता है? जानिए कौन-कौन सा डेटा होता है ट्रैक

Google Data Tracking: Google आपके बारे में कितना जानता है? जानिए कौन-कौन सा डेटा होता है ट्रैक
N

Naresh Kumar

May 27, 2026

169 Views
Google Data Tracking: लोकेशन, सर्च हिस्ट्री, वॉइस रिकॉर्डिंग से लेकर YouTube एक्टिविटी तक , Google आपके डिजिटल जीवन की हर गतिविधि का रखता है रिकॉर्ड।

Google Data Tracking: लोकेशन, सर्च हिस्ट्री, वॉइस रिकॉर्डिंग से लेकर YouTube एक्टिविटी तक , Google आपके डिजिटल जीवन की हर गतिविधि का रखता है रिकॉर्ड।

आज के डिजिटल दौर में Google हमारी ऑनलाइन जिंदगी का बड़ा हिस्सा बन चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Google आपकी कई निजी जानकारियों को ट्रैक करता है? जब भी आप Google Search, YouTube, Maps, Gmail या Android फोन का इस्तेमाल करते हैं, तब आपकी गतिविधियों का डेटा सेव किया जाता है।

Google आपकी लोकेशन हिस्ट्री, सर्च हिस्ट्री, वॉइस कमांड, YouTube पर देखे गए वीडियो और ऐप इस्तेमाल की जानकारी रिकॉर्ड कर सकता है। इसके अलावा आपका नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर, डिवाइस मॉडल और यहां तक कि आपके रोज़ाना आने-जाने के रास्ते भी ट्रैक किए जा सकते हैं।

अगर आपने “Hey Google” फीचर ऑन किया है, तो आपकी आवाज़ की रिकॉर्डिंग भी सेव हो सकती है। Google इस डेटा का इस्तेमाल बेहतर सर्विस और पर्सनलाइज्ड विज्ञापनों के लिए करता है।

यूजर्स चाहें तो अपने Google Account की “Data & Privacy” सेटिंग में जाकर यह देख सकते हैं कि कौन-कौन सा डेटा सेव हो रहा है। यहां Auto-Delete और Pause जैसे विकल्पों की मदद से ट्रैकिंग को कंट्रोल या बंद किया जा सकता है।

Related Stories

ई-पेपर