Gold Import Duty Hike : अब आम जनता के लिए सोना खरीदना हुआ मुश्किल! रातोंरात बढ़ी इंपोर्ट ड्यूटी से आसमान छूने लगे दाम
Naresh Kumar
May 13, 2026
Gold Import Duty Hike 13 मई 2026 को केंद्र सरकार के बड़े फैसले के बाद सर्राफा बाजार में हड़कंप, सोना ₹9,000+ और चांदी ₹16,000+ महंगी हुई
हाल ही में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी देशवासियों से एक साल तक सोने की खरीद कम करने की अपील की थी ताकि विदेशी मुद्रा पर दबाव कम किया जा सके। अब सरकार के इस फैसले के बाद बाजार में और अधिक तेजी की आशंका जताई जा रही है।
सरकार ने सोना-चांदी पर प्रभावी कुल इंपोर्ट ड्यूटी को 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत 10% बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगाया गया है।
13 मई 2026 को केंद्र सरकार द्वारा सोना और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के फैसले का असर घरेलू सर्राफा बाजार में तुरंत देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई।
MCX पर जून वायदा सोना करीब ₹9,206 से ₹9,231 तक उछलकर ₹1,62,648 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं जुलाई वायदा चांदी में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली और इसकी कीमत ₹16,743 बढ़कर लगभग ₹2,95,805 प्रति किलोग्राम हो गई।
वित्त मंत्रालय के अनुसार यह फैसला भारत के विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने और बढ़ते आयात बिल को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लिया गया है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और डॉलर पर बढ़ते दबाव को देखते हुए सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है।