Nabh Chhor
Viral

Fake 500 Notes :सड़क पर दिखे नोटों से भरे बैग तो हो जाएं सावधान, चल रहा है नकली नोटों का बड़ा खेल

Fake 500 Notes :सड़क पर दिखे नोटों से भरे बैग तो हो जाएं सावधान, चल रहा है नकली नोटों का बड़ा खेल
N

Naresh Kumar

May 08, 2026

151 Views
Fake 500 Notes: मध्यप्रदेश के इंदौर में खेत के पास मिले संदिग्ध बैगों से नकली नोटों जैसी गड्डियां बरामद, पुलिस को धोखाधड़ी की साजिश का शक

Fake 500 Notes: मध्यप्रदेश के इंदौर में खेत के पास मिले संदिग्ध बैगों से नकली नोटों जैसी गड्डियां बरामद, पुलिस को धोखाधड़ी की साजिश का शक

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां इंदौर-उज्जैन हाईवे के पास खेत में रखे तीन संदिग्ध बैगों से 500 रुपये के नोट जैसी 566 गड्डियां बरामद हुईं। जांच के दौरान इनमें से केवल 84 नोट ही असली पाए गए, जिनकी कुल कीमत 42 हजार रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सांवेर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने खेत के पास तीन लावारिस बैग पड़े देखे। काफी देर तक कोई बैग लेने नहीं पहुंचा तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बैग खोले तो उसमें 500 रुपये के नोटों के आकार की बड़ी संख्या में गड्डियां मिलीं।

पुलिस जांच में सामने आया कि अधिकांश गड्डियों में ऊपर और नीचे 500-500 रुपये के असली नोट लगाए गए थे, जबकि बीच में सादा कागज रखा गया था। वहीं 133 गड्डियां ऐसी थीं जिनमें सिर्फ कागज था, लेकिन किनारों को नोट जैसा रंग दिया गया था ताकि देखने में असली करेंसी जैसी लगे।

पुलिस को आशंका है कि इन नकली गड्डियों का इस्तेमाल किसी बड़ी धोखाधड़ी या ठगी की वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था। मामले के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Related Stories

ई-पेपर