Nabh Chhor
Viral

Crime News : क्रिकेट खेलते समय हुई थी 12 वर्षीय बच्चे की मौत, ढाई महीने बाद कब्र से निकाला गया शव

Crime News : क्रिकेट खेलते समय हुई थी 12 वर्षीय बच्चे की मौत, ढाई महीने बाद कब्र से निकाला गया शव
N

Naresh Kumar

Jun 03, 2026

157 Views
Crime News : परिजनों ने जताई साजिश की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा आगे की जांच पर फैसला

Crime News : परिजनों ने जताई साजिश की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा आगे की जांच पर फैसला

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में 12 वर्षीय एक बच्चे की मौत का मामला फिर चर्चा में आ गया है। मौत के करीब ढाई महीने बाद प्रशासन ने बच्चे का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए इसकी जांच की मांग की थी।

मृतक की पहचान धरणगांव तालुका के रेल गांव निवासी गणेश नवल पाटिल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मार्च महीने में क्रिकेट खेलते समय बैट उसके सीने पर लग गया था। इसके बाद वह अचानक गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार ने उसका अंतिम संस्कार कर शव को गिरना नदी के किनारे दफना दिया था।

कुछ समय बाद गणेश के पिता ने बेटे की मौत पर संदेह जताते हुए साजिश की आशंका व्यक्त की और मामले की जांच की मांग की। इसके बाद राजस्व और पुलिस विभाग ने कार्रवाई शुरू की।

तहसीलदार के आदेश पर स्वास्थ्य अधिकारियों और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया। यह पूरी प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई, जिसमें परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

अधिकारियों के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए धुले के सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत सामान्य थी या मामले में किसी आपराधिक जांच की आवश्यकता है।

Related Stories

ई-पेपर