Nabh Chhor
Viral

Cockroach Janata Party : सोशल मीडिया पर छाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, 48 घंटे में लाखों युवा जुड़े!

Cockroach Janata Party : सोशल मीडिया पर छाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, 48 घंटे में लाखों युवा जुड़े!
N

Naresh Kumar

May 21, 2026

100 Views
Cockroach Janata Party : CJI की टिप्पणी के बाद शुरू हुआ ऑनलाइन आंदोलन, शिक्षा, रोजगार और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर युवाओं का बड़ा समर्थन

Cockroach Janata Party : CJI की टिप्पणी के बाद शुरू हुआ ऑनलाइन आंदोलन, शिक्षा, रोजगार और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर युवाओं का बड़ा समर्थन

देश में इन दिनों सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टीतेजी से चर्चा में है। दावा किया जा रहा है कि इस नई ऑनलाइन राजनीतिक मुहिम से सिर्फ 48 घंटे में करीब 5.5 लाख युवा जुड़ गए, जबकि इंस्टाग्राम पर इसके लाखों फॉलोअर्स हो चुके हैं। इस आंदोलन की शुरुआत 30 वर्षीय अभिजीत ने की है, जो बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि हाल ही में देश के चीफ जस्टिस द्वारा सोशल मीडिया के युवाओं को लेकर की गई एक टिप्पणी के बाद युवाओं में नाराजगी बढ़ी और इसी से इस मुहिम को ताकत मिली। कॉकरोच जनता पार्टीखुद को युवाओं की आवाज बता रही है।

पार्टी के एजेंडे में शिक्षा सुधार, रोजगार, महिलाओं को 50% राजनीतिक भागीदारी, और पेपर लीक मामलों में सख्त कार्रवाई जैसे मुद्दे शामिल हैं। इसके संस्थापक का कहना है कि देश का युवा अब धर्म और जाति की राजनीति से आगे बढ़कर विकास, तकनीक और भविष्य की बात करना चाहता है।

हालांकि कई लोग इसे सिर्फ सोशल मीडिया ट्रेंड मान रहे हैं। अब देखना होगा कि यह ऑनलाइन आंदोलन भविष्य में असली राजनीतिक ताकत बन पाता है या नहीं।

Related Stories

ई-पेपर