Nabh Chhor
Viral

बादशाह और ईशा रिखी का तलाक, शादी के 5 महीने बाद लिया अलग होने का फैसला

बादशाह और ईशा रिखी का तलाक, शादी के 5 महीने बाद लिया अलग होने का फैसला
N

Naresh Kumar

Sep 01, 2026

30 Views
रैपर बादशाह और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी ने शादी के पांच महीने बाद अलग होने की घोषणा की है। दोनों ने सोशल मीडिया पर संयुक्त फैसला बताते हुए निजता का सम्मान करने की अपील की।

रैपर बादशाह और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी ने शादी के पांच महीने बाद अलग होने की घोषणा की है। दोनों ने सोशल मीडिया पर संयुक्त फैसला बताते हुए निजता का सम्मान करने की अपील की।

बादशाह, इशा रिखी ने तलाक की घोषणा की
 
नयी दिल्ली, रैपर बादशाह और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी ने अपनी शादी के पांच महीने बाद तलाक की घोषणा कर दी है। दोनों एक दूसरे को 2021 से जानते थे और उन्होंने इस साल एक निजी समारोह में विवाह किया था। 
 
उन्होंने सोमवार को अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बयान जारी कर कहा कि दोनों ने मिलकर अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने का अनुरोध भी किया।
 
बयान के अनुसार, ''हमने अलग होने और अलग-अलग रास्तों पर बढ़ने का फैसला किया है। आपसी सम्मान के साथ यह निर्णय लिया गया है और हम निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं।''
 
इसमें कहा गया है, ''इस मामले में यह हमारा बयान होगा। हम गंभीरता के साथ अनुरोध करते हैं कि हमारे रिश्तों को लेकर अन्य कोई कयास नहीं लगाए जाएं।''
 
बादशाह ने इससे पहले 2012 में जैस्मीन मसीह से शादी की थी और 2020 में उन्होंने तलाक की घोषणा की थी। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। उसका जन्म 2017 में हुआ था।

Related Stories

ई-पेपर