Bank Jobs 2026 : 4500 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता, फीस और आवेदन प्रक्रिया
Naresh Kumar
Jun 12, 2026
Bank Jobs 2026 : Central Bank of India ने 4500 Apprentice पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। ग्रेजुएट उम्मीदवार 22 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। जानें योग्यता, आयु सीमा, स्टाइपेंड, फीस और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

नई दिल्ली। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Central Bank of India Recruitment 2026 के तहत बैंक ने देशभर में 4500 Apprentice पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 22 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस Bank Apprentice Vacancy 2026 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 31 मई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
-
आवेदन शुरू: 12 जून 2026
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 22 जून 2026
-
संभावित ऑनलाइन परीक्षा: जुलाई 2026 का प्रथम सप्ताह
मिलेगा ₹15,000 मासिक स्टाइपेंड
चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के दौरान ₹15,000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह अवसर बैंकिंग क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करने के साथ-साथ करियर को मजबूत बनाने का शानदार मौका है।
आवेदन शुल्क
-
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹800
-
एससी / एसटी / दिव्यांग (PwBD): ₹600
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा:
-
ऑनलाइन लिखित परीक्षा (MCQ आधारित)
-
स्थानीय भाषा परीक्षा (Local Language Test)
ऑनलाइन परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसके लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले उम्मीदवारों को NATS Portal पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद Central Bank of India की आधिकारिक वेबसाइट के Careers सेक्शन में जाकर "Engagement of Apprentices 2026-27" लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरना होगा। फीस जमा करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है।
Central Bank of India Apprentice Recruitment 2026 बैंकिंग क्षेत्र में प्रवेश करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।