Nabh Chhor
Viral

अनिल कपूर के शो के सेट पर महिला स्टंट निर्देशक को 9 घंटे इंतजार, अभिनेता ने मांगी माफी

अनिल कपूर के शो के सेट पर महिला स्टंट निर्देशक को 9 घंटे इंतजार, अभिनेता ने मांगी माफी
N

Naresh Kumar

Nov 05, 2026

12 Views
स्टंट निर्देशक गीता टंडन ने 'इंडिया के टॉप 1%' शो के सेट पर नौ घंटे इंतजार कराने का आरोप लगाया। अनिल कपूर और फराह खान ने माफी मांगी।

स्टंट निर्देशक गीता टंडन ने 'इंडिया के टॉप 1%' शो के सेट पर नौ घंटे इंतजार कराने का आरोप लगाया। अनिल कपूर और फराह खान ने माफी मांगी।

मुंबई। अभिनेता अनिल कपूर के रियलिटी शो 'इंडिया के टॉप 1%' के सेट पर महिला स्टंट निर्देशक और 'बॉडी डबल' गीता टंडन को कथित तौर पर करीब नौ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। गीता ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा करते हुए आरोप लगाया कि इस दौरान उनसे किसी ने चाय या कॉफी तक के लिए नहीं पूछा। मामला सामने आने के बाद अनिल कपूर ने उनसे माफी मांगी।

इंस्टाग्राम पोस्ट में साझा किया अपना अनुभव

फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में दो दशक से अधिक समय से काम कर रहीं गीता टंडन ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक विस्तृत पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने अभिनेता अनिल कपूर, फिल्म निर्माता फराह खान और शो की निर्माता कंपनी बनिजय एशिया को टैग किया।

गीता के अनुसार, उन्हें मंगलवार को अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो में अपने बेटे के साथ अतिथि के तौर पर शामिल होने का निमंत्रण मिला था।

बेटे को गोवा से बुलाया, नहीं मिलना था कोई भुगतान

गीता ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें कोई भुगतान नहीं किया जाना था। इसके बावजूद उन्होंने निमंत्रण स्वीकार किया, क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि इस कार्यक्रम से उन्हें पहचान मिल सकती है।

उन्होंने शूटिंग में शामिल होने के लिए विशेष रूप से अपने बेटे को गोवा से बुलाया था। हालांकि, सेट पर पहुंचने के बाद उन्हें और उनके बेटे को करीब नौ घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

अनिल कपूर और फराह खान ने मांगी माफी

गीता टंडन की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल कपूर ने उनके और उनके बेटे के साथ हुए व्यवहार पर खेद जताया और माफी मांगी।

वहीं, फिल्म निर्माता फराह खान ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी नहीं थी।

गीता टंडन ने स्वीकार की माफी

इस मामले पर अनिल कपूर और फराह खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर गीता टंडन से माफी मांगी। गीता ने दोनों की माफी स्वीकार करते हुए उनका आभार जताया।

यह मामला मनोरंजन जगत में कलाकारों और कार्यक्रमों में आमंत्रित अतिथियों के साथ किए जाने वाले व्यवहार को लेकर चर्चा में आ गया है।

Related Stories

ई-पेपर