Nabh Chhor
Viral

Amarnath Yatra 2026: कड़ी सुरक्षा के बीच 5,201 श्रद्धालुओं का 15वां जत्था जम्मू से रवाना, अब तक 3.25 लाख ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

Amarnath Yatra 2026: कड़ी सुरक्षा के बीच 5,201 श्रद्धालुओं का 15वां जत्था जम्मू से रवाना, अब तक 3.25 लाख ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
N

Naresh Kumar

Jul 16, 2026

53 Views
Amarnath Yatra 2026: कड़ी सुरक्षा के बीच 5,201 श्रद्धालुओं का 15वां जत्था जम्मू से बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। अब तक 3.25 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

Amarnath Yatra 2026: कड़ी सुरक्षा के बीच 5,201 श्रद्धालुओं का 15वां जत्था जम्मू से बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। अब तक 3.25 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

अमरनाथ यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना हुआ

जम्मू-कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच 5,000 से अधिक श्रद्धालुओं का 15वां जत्था बृहस्पतिवार को जम्मू से दो आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ।

अब तक 3.25 लाख से अधिक तीर्थयात्री 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुके हैं।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस की सुरक्षा में 251 गाड़ियों के काफिले में 5,201 तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना हुआ, जिसमें 92 साधु, नौ साध्वियां, 3,970 पुरुष, 1,124 महिलाएं, पांच बच्चे और एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि काफिला दो अलग-अलग समूहों में रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि बालटाल जाने वाला काफिला 74 वाहनों में 1,745 तीर्थयात्रियों को लेकर तड़के तीन बजे रवाना हुआ, जबकि पहलगाम जाने वाला काफिला 177 गाड़ियों में 3,456 तीर्थयात्रियों को लेकर तड़के 3:30 बजे रवाना हुआ।

बृहस्पतिवार को रवाना हुए इस जत्थे के साथ दो जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक कुल 1,04,488 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना हो चुके हैं।

तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं के रवाना होने के साथ ही भगवती नगर आधार शिविर "बम बम भोले", "हर हर महादेव" और "जय बर्फानी बाबा की" के जयकारों से गूंज उठा। कई तीर्थयात्रियों ने यात्रा के सुचारु संचालन के लिए की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

इस वर्ष 57 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा का समापन 28 अगस्त को होगा। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं।

Related Stories

ई-पेपर