AI Education India : भारत के स्कूलों में AI सीखने पर जोर, Google ने शुरू किया छात्रों और शिक्षकों के लिए मुफ्त ट्रेनिंग प्रोग्राम
Naresh Kumar
May 23, 2026
AI Education India : NEP 2020 के तहत Google की नई पहल | 6 क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेगी AI ट्रेनिंग, शिक्षक सीखेंगे Gemini और NotebookLM जैसे टूल्स का इस्तेमाल
Related Story
नशे में ऑपरेशन का आरोप, गर्भवती महिला की मौत
8 hours ago
भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गूगल (Google) ने एक बड़ी पहल की घोषणा की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने ‘Google AI Educator Series’ नाम से एक मुफ्त ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है। इसका उद्देश्य देश के शिक्षकों और छात्रों को AI तकनीक के प्रति जागरूक और सक्षम बनाना है।
लंदन में आयोजित Education World Forum के दौरान लॉन्च किए गए इस प्रोग्राम को खास तौर पर भारतीय स्कूलों के लिए डिजाइन किया गया है। यह ट्रेनिंग मोबाइल-फर्स्ट मॉडल पर आधारित होगी ताकि शिक्षक आसानी से अपने स्मार्टफोन पर सीख सकें। शुरुआत में यह प्रोग्राम हिंदी, मराठी, असमिया, पंजाबी, ओडिया और तेलुगु समेत 6 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।
गूगल ने महाराष्ट्र, असम, छत्तीसगढ़, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड और लद्दाख प्रशासन के साथ साझेदारी की है। ट्रेनिंग में Google Gemini और NotebookLM जैसे AI टूल्स का उपयोग सिखाया जाएगा।
प्रोग्राम के तहत शिक्षकों को AI की बेसिक समझ, क्लासरूम में स्मार्ट उपयोग और प्रशासनिक कार्यों में समय बचाने के तरीके बताए जाएंगे। गूगल का कहना है कि AI शिक्षकों की जगह नहीं लेगा, बल्कि उनके सहायक के रूप में काम करेगा।