Nabh Chhor
National

दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार; तापमान 33°C तक

दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार; तापमान 33°C तक
N

Naresh Kumar

Aug 26, 2026

62 Views
दिल्ली में बुधवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है। सफदरजंग में पिछले 24 घंटे में 9 मिमी बारिश दर्ज की गई।

दिल्ली में बुधवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है। सफदरजंग में पिछले 24 घंटे में 9 मिमी बारिश दर्ज की गई।

नयी दिल्ली, 26 दिल्ली में बुधवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह 8:30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में दिल्ली में हल्की बारिश हुई। शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में नौ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
 
आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
 
सफदरजंग मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है। सुबह 8:30 बजे सफदरजंग में सापेक्षिक आर्द्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई।

Related Stories

ई-पेपर