Nabh Chhor
National

दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 332 पर पहुंचा; जहांगीरपुरी में 452 दर्ज

दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 332 पर पहुंचा; जहांगीरपुरी में 452 दर्ज
N

Naresh Kumar

Nov 03, 2026

17 Views
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण ने चिंता बढ़ाई, कई इलाकों में AQI गंभीर स्तर पर पहुंचा, मौसम विभाग ने भी अनुमान जताया।

दिल्ली में प्रदूषण का बढ़ा प्रकोप, AQI 332 पर पहुंचा; जहांगीरपुरी में 452 दर्ज

नयी दिल्ली, 3 नवंबर: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह धुंध की मोटी चादर छाए रहने के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 332 दर्ज किया गया, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, जहांगीरपुरी में वायु गुणवत्ता सबसे खराब रही। यहां AQI 452 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है।

एक दिन पहले सोमवार को दिल्ली में इस मौसम का पहला 'बेहद खराब' वायु गुणवत्ता वाला दिन दर्ज किया गया था। सोमवार को दिल्ली का AQI 324 था।

CPCB के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार सुबह नौ बजे दिल्ली के 57 निगरानी केंद्रों में से आठ पर वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि 32 केंद्रों पर यह 'बेहद खराब' रही।

दो केंद्रों पर वायु गुणवत्ता 'मध्यम' और शेष 15 केंद्रों पर 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई।

वहीं, जहांगीरपुरी में वायु गुणवत्ता सबसे खराब रही, जहां AQI 452 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है।

CPCB के अनुसार शून्य से 50 के बीच AQI को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बेहद खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

वायु गुणवत्ता में गिरावट के बीच दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.1 डिग्री अधिक है।

अन्य मौसम केंद्रों में पालम में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसमी औसत के बराबर है। वहीं, लोधी रोड में यह 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। रिज मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है।

इसके अलावा, अयानगर में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसमी औसत से एक डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Related Stories

ई-पेपर