National
न्यायालय ने तेजपाल की याचिका पर गोवा पुलिस को नोटिस जारी किया
N
Naresh Kumar
Sep 25, 2026
38 Views
उच्चतम न्यायालय ने 2013 के बलात्कार मामले में पत्रकार तरुण तेजपाल को 10 साल कारावास की सजा सुनाने के बंबई उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर शुक्रवार को गोवा पुलिस को नोटिस जारी किया। न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति पी. बी. वराले की पीठ ने सजा बढ़ाने का अनुरोध करने वाली गोवा सरकार की याचिका पर तेजपाल को भी नोटिस जारी किया। तेजपाल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि यह ऐसा मामला है जिसमें अधीनस्थ अदालत के बरी करने के फैसले को उच्च न्यायालय ने पलट दिया।