Nabh Chhor
National

आस्था कुंज सामूहिक दुष्कर्म: दिल्ली पुलिस इस दिन दाखिल करेगी आरोप पत्र! मामले में हुए ये खुलासे

आस्था कुंज सामूहिक दुष्कर्म: दिल्ली पुलिस इस दिन दाखिल करेगी आरोप पत्र! मामले में हुए ये खुलासे
N

Naresh Kumar

Nov 07, 2026

13 Views
आस्था कुंज सामूहिक दुष्कर्म मामले में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस ने बड़ी तैयारी की है। विस्तार से पूरी बात को जान लेते हैं।
नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में स्थित आस्था कुंज पार्क में 17 साल की लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस एक हफ्ते के भीतर 500 से अधिक पन्नों का आरोप पत्र दाखिल कर सकती है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जांचकर्ताओं ने तीनों आरोपियों के खिलाफ लगाए आरोपों को पुख्ता तरीके से अदालत में साबित करने के लिए सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक साक्ष्य, गवाहों के बयानों और शिनाख्त परेड का सहारा लिया है।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोप पत्र का मुख्य हिस्सा लगभग 75 पन्नों का है, जिसमें पीड़िता और उसके पुरुष मित्र सहित करीब 60 गवाहों के बयान और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट सहित लगभग 50 दस्तावेज होंगे। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और प्रभावी तरीके से मुकदमा चलाने के लिए एक विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है।

फुटेज में तीनों आरोपी

अधिकारी ने बताया कि आरोप पत्र में समय इंगित करने वाली सीसीटीवी फुटेज और तस्वीरें शामिल होंगी, जिनमें तीनों आरोपियों को पार्क पहुंचते हुए देखा जा सकता है। इनमें से एक आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पर आया था। इसके अलावा उनकी बाद की गतिविधियां भी रिकॉर्ड हैं, जिसमें आरोपियों के अपने-अपने घरों पर वापस लौटना शामिल है।

चाकू दिखाकर किया था गलत काम

वारदात 22 सितंबर को हुई थी, जब लड़की अपने जन्मदिन पर 17 वर्षीय पुरुष मित्र के साथ कालकाजी मंदिर गई थी। बाद में वे दोनों आस्था कुंज पार्क गए, जहां तीन आरोपियों ने कथित तौर पर उन्हें चाकू दिखाकर डराया धमकाया और लड़की को सुनसान जगह पर ले जाकर अलग-अलग यौन उत्पीड़न किया। जांच के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों आसिफ, हेमंत और महेश को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें से एक आरोपी पुलिस टीम पर गोली चलाने के बाद जवाबी फायरिंग में घायल हो गया था। मौजूदा समय में तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। 

Related Stories

ई-पेपर