दिवाली पर मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, जानें कब निकलेगी पहली और आखिरी ट्रेन?
Naresh Kumar
Nov 07, 2026
Delhi Metro Timings 8 November 2026: महापर्व के मौके पर अगर आप भी कहीं रिश्तेदारी में जाने, बाजार में खरीदारी करने जाने या दूसरे शहर का सफर करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) दिवाली के दिन 3 मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सुबह सामान्य समय से एक घंटा पहले शुरू करेगा।
Related Story
आस्था कुंज सामूहिक दुष्कर्म: दिल्ली पुलिस इस दिन दाखिल करेगी आरोप पत्र! मामले में हुए ये खुलासे
2 hours ago
इसके अलावा आखिरी ट्रेन रात 11 बजे के बजाय रात 10 बजे चलेगी। डीएमआरसी ने एक बयान में बताया कि पिंक लाइन, मैजेंटा लाइन और ग्रे लाइन पर रविवार को सामान्यतः सुबह 7 बजे शुरू होने वाली मेट्रो सेवाएं अब सुबह 6 बजे संबंधित टर्मिनल स्टेशनों से शुरू होंगी।

यहां से होंगी शुरू
-ये शुरुआती सेवाएं पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार), मैजेंटा लाइन (बॉटनिकल गार्डन-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और मजलिस पार्क-दीपाली चौक) तथा ग्रे लाइन (द्वारका-ककरोला- ढांसा बस स्टैंड) पर उपलब्ध होंगी।
-डीएमआरसी ने बताया कि दिवाली के मद्देनजर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी मेट्रो लाइनों पर आखिरी ट्रेन संबंधित टर्मिनल स्टेशनों से रात 11 बजे के बजाय रात 10 बजे रवाना होगी।
-डीएमआरसी ने यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाने और आगे की जानकारी के लिए दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट तथा सोशल मीडिया मंचों पर नजर रखने की सलाह दी है।
एक घंटे का पड़ेगा फर्क
दिवाली उत्सव को ध्यान में रखते हुए ही यह बदलाव किया गया है। कुछ लाइनों पर सेवाएं पहले ही शुरू हो जाएंगी, वहीं, कुछ लाइनों पर मेट्रो अपने निर्धारित समय से एक घंटे पहले थम जाएगी। 3 लाइनें ऐसी होंगी, जहां सुबह 6 बजे से ही मेट्रो की सेवाएं मिलने का लाभ शुरू हो जाएगा।
आमतौर पर इन रूटों से मेट्रो की सेवाएं सुबह 7 बजे से मिलने शुरू हो जाती हैं। लेकिन महापर्व पर DMRC ने इन सेवाओं को पहले शुरू करने का फैसला लिया है। इसलिए मजलिस पार्क से शिव विहार (Pink Line), बोटेनिकल गार्डन से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और मजलिस पार्क से दीपाली चौक (Magenta Line), द्वारका ककरोला से ढांसा बस स्टैंड (Grey Line) पर सेवाएं पहले शुरू होंगी।