Nabh Chhor
National

भारत की जूनियर हॉकी टीमों ने एशिया कप में लहराया परचम

भारत की जूनियर हॉकी टीमों ने एशिया कप में लहराया परचम
N

Naresh Kumar

Sep 14, 2026

62 Views
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जूनियर पुरुष और महिला हॉकी टीमों को एशिया कप जीतने पर बधाई दी और खिलाड़ियों की सराहना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जूनियर पुरुष और महिला हॉकी टीमों को एशिया कप जीतने पर बधाई दी और खिलाड़ियों की सराहना की।

नयी दिल्ली, 14 सितंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को जूनियर पुरुष और महिला हॉकी टीम को एएचएफ जूनियर एशिया कप में शानदार जीत के लिए बधाई दी और कहा कि खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन और टीम भावना ने देश को गौरवान्वित किया है।
 
उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''यह देखकर खुशी होती है कि युवा खिलाड़ी उत्कृष्टता हासिल करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा का उपयोग करने की प्रेरणादायक मिसाल कायम कर रहे हैं। मैं सभी युवा खिलाड़ियों को भविष्य में निरंतर सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं देती हूं। ''
 
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने रविवार को चीन को कड़े मुकाबले में 1-0 से हराकर एएचएफ जूनियर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम ने जूनियर महिला हॉकी विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।
 
राष्ट्रपति ने कहा, ''एशिया कप में शानदार जीत हासिल करने वाली हमारी जूनियर पुरुष और महिला हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। उनके समर्पण, अनुशासन और टीम भावना ने देश को अपार गौरव दिलाया है। ''
 
भारत ने रविवार को चीन के मोकी में खेले गए फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराकर पुरुष जूनियर एशिया कप का खिताब बरकरार रखा। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने विश्व कप में भी अपनी जगह पक्की कर ली।

Related Stories

ई-पेपर