Nabh Chhor
National

भलस्वा लैंडफिल पर बड़ा एक्शन: 31 दिसंबर तक पूरा कचरा हटाने का लक्ष्य – खट्टर

भलस्वा लैंडफिल पर बड़ा एक्शन: 31 दिसंबर तक पूरा कचरा हटाने का लक्ष्य – खट्टर
N

Naresh Kumar

Aug 01, 2026

6 Views
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भलस्वा लैंडफिल का निरीक्षण कर घोषणा की कि 31 दिसंबर तक पूरे कचरे का निस्तारण कर दिया जाएगा। अब तक लगभग 99.92 लाख मीट्रिक टन कचरा हटाया जा चुका है। शेष कचरे के निस्तारण के लिए नई प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भलस्वा लैंडफिल का निरीक्षण कर घोषणा की कि 31 दिसंबर तक पूरे कचरे का निस्तारण कर दिया जाएगा। अब तक लगभग 99.92 लाख मीट्रिक टन कचरा हटाया जा चुका है। शेष कचरे के निस्तारण के लिए नई प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

 
खट्टर ने भलस्वा लैंडफिल का निरीक्षण किया; कहा-31 दिसंबर तक कचरा पूरी तरह हटा दिया जाएगा

नयी दिल्ली, केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को भलस्वा 'लैंडफिल' (कचरा भराव क्षेत्र) का दौरा किया और कहा कि 31 दिसंबर तक यहां से कचरा पूरी तरह से हटा दिया जाएगा।

खट्टर ने बताया कि स्थल पर अभी लगभग 12 से 13 लाख मीट्रिक टन पुराना  कचरा पड़ा हुआ है, जबकि वर्ष 2022 में काम शुरू होने के बाद से लगभग 99.92 लाख मीट्रिक टन कचरा साफ किया जा चुका है। अपने दौरे के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए खट्टर ने कहा कि उन्होंने पिछले साल 17 सितंबर को इस परियोजना की जिम्मेदारी संभाली थी।

उन्होंने कहा, "हमने वरिष्ठ अधिकारियों को इस परियोजना की निगरानी का जिम्मा सौंपा है ताकि इस कचरा स्थल को जल्द से जल्द पूरी तरह से साफ किया जा सके।"
खट्टर ने कहा, "मैंने सभी मंत्रियों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने स्तर पर एक-एक कचरा भराव क्षेत्र को अपनी देखरेख में लें ताकि उसका जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।"
 
खट्टर ने बताया कि यह 'लैंडफिल' स्थल 1994 में शुरू किया गया था और लगभग तीन दशकों तक इसकी अनदेखी की गई।
 
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जैविक तकनीक के जरिए कचरा छांटने और संसाधित करने के निरंतर प्रयासों के कारण पिछले एक साल में कचरे के इस पहाड़ की ऊंचाई और मात्रा में काफी कमी आई है।
 
उन्होंने कहा, ''बचे हुए कचरे के निस्तारण के लिए निविदा प्रक्रिया इस महीने की सात तारीख से शुरू होगी और हमें उम्मीद है कि हम दो महीने के भीतर शेष बचे पुराने कचरे को साफ करने में सफल रहेंगे।"

Related Stories

ई-पेपर