Nabh Chhor
National

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज, 'चंदा चोरी' नाटक बना विवाद

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज, 'चंदा चोरी' नाटक बना विवाद
N

Naresh Kumar

Aug 01, 2026

64 Views
संसद परिसर में राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर किए गए प्रतीकात्मक प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ वाराणसी में सनातन धर्म का अपमान करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संसद परिसर में राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर किए गए प्रतीकात्मक प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ वाराणसी में सनातन धर्म का अपमान करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

'चंदा चोरी' का 'नाटक' करने पर राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद पर मुकदमा दर्ज
 
वाराणसी (उप्र), दिल्ली में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिये संसद परिसर में 'नाटक' करने पर सांसद पप्पू यादव, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अयोध्या से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ वाराणसी में सनातन धर्म का अपमान करने के आरोप में शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया।
 
पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने शनिवार को बताया कि संतों की तहरीर पर सांसद राहुल गांधी, सांसद पप्पू यादव और सांसद अवधेश प्रसाद पर सनातन धर्म का अपमान करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि संतों द्वारा शनिवार को कोतवाली थाने में एक तहरीर दी गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि सांसद राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद ने सनातन धर्म का अपमान किया है।
   
बंसवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जगत गुरु बालक दास ने बताया कि संसद में जिस तरह से पप्पू यादव ने भगवान राम का तथा सनातन का अपमान किया है वह माफी के लायक नहीं है।
   
उन्होंने कहा कि जिस तरह से वह कृत्य किया गया, उसे कोई सनातनी भूल नहीं सकता।
मालूम हो कि विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद परिसर में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले में प्रतीकात्मक नाटक कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। 
 
इस दौरान पप्पू यादव भगवा वस्त्र पहनकर पुजारी बने, जबकि राहुल गांधी ने चंदा दिया। उसके बाद पप्पू यादव चंदे का बक्सा लेकर भागने लगे, जिन्हें अन्य सांसदों ने रोक लिया। प्रदर्शन के दौरान 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के नारे भी लगाये गये।

Related Stories

ई-पेपर