Nabh Chhor
Haryana

हिसार पुलिस की साइबर ठगी पर बड़ी अपील: सोशल मीडिया की फर्जी निवेश योजनाओं से रहें सावधान

हिसार पुलिस की साइबर ठगी पर बड़ी अपील: सोशल मीडिया की फर्जी निवेश योजनाओं से रहें सावधान
N

Naresh Kumar

Aug 08, 2026

22 Views
हिसार पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रहे फर्जी निवेश विज्ञापनों, ट्रेडिंग ऐप और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए होने वाली साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील की है। SP सिद्धांत जैन ने निवेश से पहले जांच करने और ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करने की सलाह दी।

हिसार पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रहे फर्जी निवेश विज्ञापनों, ट्रेडिंग ऐप और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए होने वाली साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील की है। SP सिद्धांत जैन ने निवेश से पहले जांच करने और ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करने की सलाह दी।

सोशल मीडिया पर फर्जी निवेश योजनाओं के झांसे में न आएं : एसपी सिद्धांत जैन

फर्जी निवेश विज्ञापनों के माध्यम से साइबर ठग बना रहे लोगों को निशाना, अधिक मुनाफे के लालच से बचने की अपील

हिसार, 08 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम तथा आमजन को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में हिसार पुलिस ने नागरिकों को सोशल मीडिया पर चलने वाली फर्जी निवेश योजनाओं, ट्रेडिंग विज्ञापनों और व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से होने वाली साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की है।

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि साइबर ठग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक एवं व्हाट्सएप पर आकर्षक निवेश योजनाओं और फर्जी ट्रेडिंग विज्ञापनों के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। ठग कम समय में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर पहले छोटी रकम निवेश करवाते हैं और बाद में विश्वास जीतकर बड़ी रकम विभिन्न बैंक खातों में जमा करवा लेते हैं। इसके बाद रकम निकालने के नाम पर टैक्स, प्रोसेसिंग फीस, सिक्योरिटी फीस या अन्य शुल्क की मांग कर ठगी को अंजाम देते हैं।

उन्होंने बताया कि किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले संबंधित कंपनी, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म एवं वेबसाइट की प्रामाणिकता की जांच करना बेहद जरूरी है। सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाले विज्ञापनों या किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए निवेश लिंक पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें।

फर्जी निवेश ठगी से बचने के लिए बरतें सावधानी
•  सोशल मीडिया पर मिलने वाले अधिक मुनाफे के लालच वाले निवेश प्रस्तावों से सावधान रहें। 
•  किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर न करें। 
•  फर्जी ट्रेडिंग ऐप, वेबसाइट या लिंक को डाउनलोड/ओपन करने से बचें। 
•  निवेश करने से पहले कंपनी एवं प्लेटफॉर्म की आधिकारिक वेबसाइट और प्रामाणिकता की जांच करें। 
•  किसी भी व्यक्ति को OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक विवरण या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। 
•  निवेश के नाम पर यदि कोई व्यक्ति पहले पैसा जमा करवाने या अतिरिक्त शुल्क की मांग करे तो सतर्क हो जाएं। 
•  किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या अज्ञात ऐप डाउनलोड करने से बचें।

एसपी हिसार ने कहा कि साइबर अपराधी लोगों को जल्द अमीर बनने और कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगी का शिकार बनाते हैं। नागरिकों को चाहिए कि वे निवेश से संबंधित किसी भी दावे की स्वतंत्र रूप से जांच करें और जल्दबाजी में कोई आर्थिक निर्णय न लें।

उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो घबराएं नहीं और तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं। समय पर शिकायत मिलने से ठगी की रकम को फ्रीज करवाने और आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने में मदद मिलती है।

हिसार पुलिस की अपील
अधिक मुनाफे के लालच में अपनी मेहनत की कमाई न गंवाएं। निवेश से पहले जांच करें, सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।”

Related Stories

ई-पेपर