Nabh Chhor
Haryana

ब्लैक फिल्म पर हिसार पुलिस की सख्ती, दो वाहनों के चालान

ब्लैक फिल्म पर हिसार पुलिस की सख्ती, दो वाहनों के चालान
N

Naresh Kumar

Aug 20, 2026

188 Views
हिसार पुलिस ने नियमों के खिलाफ ब्लैक फिल्म लगे दो वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल ₹20,500 के चालान किए। एसपी सिद्धान्त जैन ने नियम पालन की अपील की।

हिसार पुलिस ने नियमों के खिलाफ ब्लैक फिल्म लगे दो वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल ₹20,500 के चालान किए। एसपी सिद्धान्त जैन ने नियम पालन की अपील की।

 

  पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में वाहनों के शीशों पर नियमों के विपरीत ब्लैक फिल्म लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो वाहनों के चालान किए गए।


       पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर PCR-20 द्वारा ब्लैक फिल्म लगी बोलेरो गाड़ी को रोककर ₹10,000 का चालान किया गया। वहीं यातायात प्रभारी द्वारा रेड स्क्वेयर मार्केट क्षेत्र में ब्लैक फिल्म लगी KIA गाड़ी का ₹10,500 का चालान किया गया।


इस प्रकार दोनों वाहनों पर कुल ₹20,500 के चालान किए गए


           एसपी हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि वाहनों के शीशों पर नियमों के विपरीत ब्लैक फिल्म लगाना यातायात नियमों का उल्लंघन है। हिसार पुलिस द्वारा यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों में निर्धारित नियमों के अनुसार ही शीशों का प्रयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन कर पुलिस का सहयोग करें।


हिसार पुलिस—सुरक्षित यातायात, सुरक्षित जीवन।

Related Stories

ई-पेपर