पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की जयंती पर हवन, भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Naresh Kumar
Oct 06, 2026
पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की जयंती पर श्रद्धा और सम्मान से किया स्मरण।

Related Story
सोनीपत में फिल्म निर्माता अमित जानी की गाड़ी रोकने की कोशिश, हथियार दिखाने का आरोप
3 days ago
पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के जन्मदिवस पर बिश्नोई मंदिर में हवन यज्ञ
हिसार। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल के जन्मदिवस पर बिश्नोई मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद कुलदीप एवं नलवा से विधायक रणधीर पनिहार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति दी।
भजनलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
‘36 बिरादरियों के जनहित में किए कार्य’
इस अवसर पर बिश्नोई सभा हिसार के अध्यक्ष जगदीशचंद्र कड़वासरा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल ने समाज की 36 बिरादरियों के जनहित के लिए कार्य किए। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में देश और प्रदेश में अनेक स्थानों पर उनकी प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।
समाज के अनेक पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष देहड़ू, अखिल भारतीय गुरु जंभेश्वर कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष निहाल सिंह गोदारा, बिश्नोई सभा हिसार के उपाध्यक्ष नरसिंह ज्याणी, आत्माराम जाजुदा, सचिव रमेश कुमार खीचड़, संयुक्त सचिव संजय कुमार सिहाग, कोषाध्यक्ष कृष्ण पूनिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र धायल, अविनय खीचड़, प्रेम कुमार खीचड़, सुनील कुमार गोदारा, रामकुमार ज्याणी, राय साहब डेलू, अनिल कुमार पुनिया, पूर्व चेयरमैन नरेश जांगड़ा, ओमप्रकाश जांगड़ा, माखनलाल काकड़, सुभाष सारण, सुभाष बेनीवाल असरावा, विजय कुमार, पृथ्वी सिंह, सतीश, प्रदीप, कमल नागर और पृथ्वी सिंह खीचड़ आदि उपस्थित रहे।