Haryana
हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई पिकअप; 6 तीर्थयात्रियों की मौत, 14 घायल
N
Naresh Kumar
Sep 01, 2026
27 Views
हरियाणा के KMP एक्सप्रेसवे पर पिकअप गाड़ी के खड़े ट्रक से टकराने से 6 तीर्थयात्रियों की मौत और 14 लोग घायल हो गए। सभी लोग उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले थे।
हरियाणा के KMP एक्सप्रेसवे पर पिकअप गाड़ी के खड़े ट्रक से टकराने से 6 तीर्थयात्रियों की मौत और 14 लोग घायल हो गए। सभी लोग उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले थे।

हरियाणा में खड़े ट्रक से टकराई गाड़ी, छह तीर्थयात्रियों की मौत
चंडीगढ़, हरियाणा में मंगलवार को कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर एक पिक-अप गाड़ी के सड़क पर खड़े हुए ट्रक से टकराने से छह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा तब हुआ जब पिक-अप गाड़ी में सवार लोग राजस्थान में खाटू श्याम मंदिर और राज्य के अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करके लौट रहे थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में तीन महिलाएं थीं। घायलों को पलवल के एक अस्पताल ले जाया गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।
हादसे में मृत और घायल हुए लोग उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले थे।