Nabh Chhor
Haryana

हिसार में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालकर दहशत फैलाने का प्रयास, पुलिस ने आरोपी को जांच में शामिल किया

हिसार में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालकर दहशत फैलाने का प्रयास, पुलिस ने आरोपी को जांच में शामिल किया
N

Naresh Kumar

Aug 08, 2026

21 Views
हिसार के थाना सदर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो अपलोड कर कथित तौर पर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेशानुसार जांच में शामिल किया है। हिसार पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालकर दहशत फैलाने का प्रयास, थाना सदर पुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेशानुसार जांच में किया शामिल

हिसार, 08 अगस्त। सोशल मीडिया के माध्यम से हथियारों का प्रदर्शन कर आमजन में भय एवं दहशत का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ हिसार पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सदर पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालकर दहशत फैलाने के मामले में आरोपी को अदालत के आदेशानुसार जांच में शामिल किया है।

थाना सदर से ASI शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपी विकास कुमार पुत्र जोगीराम निवासी नयाना द्वारा सोशल मीडिया पर हथियार के साथ अपनी फोटो अपलोड की गई थी। आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करते हुए फोटो डालकर आमजन में दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास कुमार को अदालत के आदेशानुसार जांच में शामिल किया गया है। मामले की आगामी जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

हिसार पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अपराध, हथियारों के प्रदर्शन अथवा आमजन में भय एवं दहशत फैलाने के लिए करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Related Stories

ई-पेपर