Nabh Chhor
Haryana

हिसार में 14 वर्षीय लड़की की हत्या, पिता और दादा गिरफ्तार

हिसार में 14 वर्षीय लड़की की हत्या, पिता और दादा गिरफ्तार
N

Naresh Kumar

Aug 18, 2026

29 Views
हरियाणा के हिसार में 14 वर्षीय लड़की की कथित हत्या के मामले में उसके पिता और दादा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, लड़की के एक लड़के से मिलने के संदेह में दोनों ने उसकी गला घोंटकर हत्या की और शव बोरे में डालकर नहर में फेंक दिया।

लड़के से मिलने के शक में 14-वर्षीय लड़की की हत्या; पिता और दादा गिरफ्तार
 
हिसार, हरियाणा के हिसार में एक लड़के से मिलने के संदेह में 14-वर्षीय एक लड़की की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। इस मामले में नाबालिग लड़की के पिता और दादा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
 
पुलिस ने बताया कि लड़की के दादा धर्मपाल और पिता विनोद को उसकी हत्या करने और उसका शव नहर में फेंकने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया।
 
आदमपुर के थाना प्रभारी (एसएचओ) हरीश ने मंगलवार को बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
 
पुलिस को सूचना मिली थी कि धर्मपाल और विनोद ने लड़की की कथित तौर पर हत्या करने के बाद उसका शव बोरे में भरकर धानी मोहब्बतपुर पुल के पास किशनगढ़ नहर में फेंक दिया। सूचना के आधार पर पुलिस ने बाद में नहर से लड़की का शव बरामद कर लिया।
 
पुलिस के अनुसार, लड़की के पिता को संदेह था कि वह नौ अगस्त को एक लड़के से मिली थी। पुलिस ने बताया कि इसी संदेह के चलते विनोद और धर्मपाल ने कथित तौर पर 11 अगस्त की रात लड़की को गला घोंटकर मार डाला।
 
Related Stories

ई-पेपर