Nabh Chhor
Haryana

Haryana Weather Update : हरियाणा में 6 जून तक मौसम का अलर्ट: आंधी-बारिश का डबल अटैक, 7 जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी

Haryana Weather Update : हरियाणा में 6 जून तक मौसम का अलर्ट: आंधी-बारिश का डबल अटैक, 7 जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी
N

Naresh Kumar

Jun 03, 2026

153 Views
Haryana Weather Update : 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बदलेगा मौसम का मिजाज

Haryana Weather Update : 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बदलेगा मौसम का मिजाज

हरियाणा में भीषण गर्मी से लोगों को राहत जरूर मिली है, लेकिन अब मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 6 जून तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा और कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखी दादरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

कृषि मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। इसके अलावा पंजाब के ऊपर बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन हरियाणा के मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसी वजह से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सिरसा में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि नारनौल में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंच गया। प्रदेश का औसत तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Related Stories

ई-पेपर