Nabh Chhor
Haryana

Haryana Weather News: 1 जुलाई से बारिश की एंट्री, 2-3 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

Haryana Weather News: 1 जुलाई से बारिश की एंट्री, 2-3 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट
N

Naresh Kumar

Jul 01, 2026

71 Views
Haryana Weather News: 30 जून तक हीटवेव का असर, 1 जुलाई से मानसून की एंट्री। IMD ने 2-3 जुलाई को हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

Haryana Weather News: 30 जून तक हीटवेव का असर, 1 जुलाई से मानसून की एंट्री। IMD ने 2-3 जुलाई को हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

Haryana Weather News: हरियाणा में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। Haryana Weather Update के अनुसार 30 जून तक प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर बना रहेगा, जबकि 1 जुलाई से मानसून की गतिविधियां तेज होने के साथ बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। Haryana Rain Alert के तहत 2 और 3 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार रविवार को हरियाणा का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान भिवानी में रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा फरीदाबाद के बोपानी में 44.2 डिग्री, हिसार में 41.7 डिग्री, अंबाला में 41.6 डिग्री, नूंह में 42.1 डिग्री तथा चरखी दादरी और नारनौल में 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Haryana Weather News के मुताबिक मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Haryana Weather Update के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि 1 जुलाई से बारिश शुरू होने के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत मिल सकती है।

Haryana Salary Hike 2026: हरियाणा सरकार ने 11,000 ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन ₹18,100 किया, 1 जुलाई से लागू

Related Stories

ई-पेपर