Nabh Chhor
Haryana

Haryana Voter List Revision 2026: मतदाता सत्यापन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया शेड्यूल

Haryana Voter List Revision 2026: मतदाता सत्यापन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया शेड्यूल
N

Naresh Kumar

Jul 14, 2026

70 Views
Haryana Voter List Revision 2026 के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान 24 जुलाई तक बढ़ाया गया। जानें वोटर सत्यापन, दावा-आपत्ति और अंतिम प्रकाशन की नई तिथियां।

Haryana Voter List Revision 2026 के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान 24 जुलाई तक बढ़ाया गया। जानें वोटर सत्यापन, दावा-आपत्ति और अंतिम प्रकाशन की नई तिथियां।

Haryana Voter List Revision 2026 के तहत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की अवधि बढ़ा दी है। अब बीएलओ (BLO) द्वारा घर-घर मतदाता सत्यापन और मतदान केंद्रों के पुनर्व्यवस्था का कार्य 24 जुलाई 2026 तक चलेगा। जिन मतदाताओं का सत्यापन अभी तक नहीं हुआ है या मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि है, वे अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 31 जुलाई 2026 को होगा। इसके बाद 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इनका निस्तारण 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित होगी।

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उत्तम सिंह ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपना सत्यापन पूरा कराएं और मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें। निर्वाचन आयोग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम सही तरीके से मतदाता सूची में दर्ज हों।

Related Stories

ई-पेपर