Nabh Chhor
Haryana

Haryana News: इनेलो का ऐलान - 1 जून को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी विरोध प्रदर्शन

Haryana News: इनेलो का ऐलान - 1 जून को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी विरोध प्रदर्शन
N

Naresh Kumar

May 28, 2026

93 Views
Haryana News: पूर्व मंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह ने बीजेपी की केंद्र और हरियाणा सरकारों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह सरकार जनता की जेब काटने वाली सबसे बड़ी लुटेरी सरकार साबित हुई है।

Haryana News: पूर्व मंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह ने बीजेपी की केंद्र और हरियाणा सरकारों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह सरकार जनता की जेब काटने वाली सबसे बड़ी लुटेरी सरकार साबित हुई है। पेट्रोल-डीजल में 7.50 रुपये प्रति लीटर, घरेलू गैस सिलेंडर में 110 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 993 रुपये की मनमानी बढ़ोतरी न सिर्फ लूट है, बल्कि जनता के साथ खुली बर्बरता है। यह बात उन्होंने चंडीगढ़ स्थित इनेलो पार्टी मुख्यालय पर वीरवार को प्रेस वार्ता कर कही।


प्रो. संपत सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार ने पेट्रोलियम और गैस को राजनीतिक हथियार बना लिया है। जब चुनाव आते हैं तो कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल होने पर भी दाम नहीं बढ़ाए जाते, वोट लूट लिए जाते हैं। और जैसे ही चुनाव खत्म होते हैं, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर से नीचे गिर जाने के बावजूद जनता की कमर तोड़ दी जाती है। यह बेहद घटिया और धोखेबाज राजनीति है।
बीजेपी की लूट का हिसाब देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने 2014-15 से 2025-26 के बीच पेट्रोलियम पर 75 लाख करोड़ रुपये की भारी लूट की। हरियाणा की बीजेपी सरकार ने अकेले पेट्रोल-डीजल पर 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली की। सरकारी तेल कंपनियों ने 10 लाख करोड़ और रिलायंस जैसी निजी कंपनियों ने 9 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। जनवरी से मार्च 2026 के बीच निजी तेल कंपनियों का मुनाफा 41 प्रतिशत बढ़ गया।


प्रो. संपत सिंह ने कहा, बीजेपी ने 2014 में पेट्रोल-डीजल की महंगाई और रुपए के गिरने पर तत्कालीन सरकार पर तीखे हमले किए थे। आज वही बीजेपी पेट्रोल पर 33 रुपये और डीजल पर नौ गुना टैक्स वसूल रही है। यह डबल स्टैंडर्ड और जनता के साथ खुला धोखा है। उन्होंने आगे कहा कि आज मध्यम वर्ग और गरीब परिवार पेट्रोल-डीजल-गैस की आसमान छूती कीमतों के कारण जीने की लड़ाई लड़ रहे हैं। परिवहन महंगा हो गया, खेती-किसानी महंगी हो गई, घरेलू खर्च बढ़ गए, फिर भी बीजेपी और उसकी सरकारी-अर्धसरकारी कंपनियां मुनाफे की लूट में मस्त हैं।


प्रो. संपत सिंह ने बीजेपी सरकार को साफ चेतावनी दी कि 31 मई 2026 तक बढ़ी हुई कीमतें वापस न की गईं तो 1 जून 2026 को पूरे हरियाणा में इनेलो का ज़ोरदार और आक्रामक विरोध प्रदर्शन होगा। यह प्रदर्शन इतना तीखा होगा कि बीजेपी सरकार को जनता की गुस्से भरी आवाज सुननी पड़ेगी और इस लूट को वापस लेना पड़ेगा। इनेलो मांग करती है पेट्रोल, डीजल और गैस पर लगाए गए अत्यधिक टैक्स तुरंत कम किए जाएं। निजी और सरकारी कंपनियों की मुनाफाखोरी पर तुरंत रोक लगाई जाए। कच्चे तेल की सस्ती कीमत का फायदा आम जनता, किसान, मजदूर, ट्रांसपोर्टर और मध्यम वर्ग तक पहुंचाया जाए। बीजेपी सरकार जनता विरोधी है, लुटेरी है और मुनाफाखोर है — इसे जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी।

Related Stories

ई-पेपर