Nabh Chhor
Haryana

Haryana News: हिसार की जीजेयू के छात्रों के निलंबन का मामला पहुंचा सर्वखाप महापंचायत मे

Haryana News: हिसार की जीजेयू के छात्रों के निलंबन का मामला पहुंचा सर्वखाप महापंचायत मे
N

Naresh Kumar

May 16, 2026

70 Views
Haryana News: गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से हाल ही में निलंबित किए गए छात्रों का मामला सर्वखाप महापंचायत में पहुंच चुका है। शनिवार को इसराना में प्रदेश की कई खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों के द्वारा सर्वखाप महापंचायत आयोजित की गई जिसमें लगभग 40 से ज्यादा खापों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Haryana News: गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से हाल ही में निलंबित किए गए छात्रों का मामला सर्वखाप महापंचायत में पहुंच चुका है। शनिवार को इसराना में प्रदेश की कई खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों के द्वारा सर्वखाप महापंचायत आयोजित की गई जिसमें लगभग 40 से ज्यादा खापों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस सर्वखाप महापंचायत में छात्रों की मांगो को लेकर  बनाई गई छात्रहित महापंचायत सघर्ष समिति  के सदस्य हरिकेश ढांडा ने  गुरु जम्भेश्वर विज्ञानं एवं प्रोधोगिकी विश्वविद्यालय हिसार व कुरुक्षेत्र विश्विद्यालय में छात्रों के साथ लंबे समय से हो रहे दुर्व्यवहार, छात्र हितों की अनदेखी और आवाज़ उठाने वाले छात्रों पर किए गए अन्याय का मुद्दा मजबूती से रखा।
 
हरिकेश ढांडा ने कहा कि  विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों पर लगाए गए झूठे मुकदमे, GJU ( हिसार ) से पाँच छात्रों का निलंबन और छात्रों की समस्याओं को दबाने की कोशिशों को लेकर आज खाप सरदारी के सामने विस्तार से बात रखी गई। यह केवल पाँच छात्रों की लड़ाई नहीं, बल्कि हर उस छात्र की आवाज़ है जो अपने अधिकार, सम्मान और शिक्षा के लिए खड़ा होना चाहता है।
 
महापंचायत में यह संदेश साफ़ दिया गया कि अगर शिक्षण संस्थानों में छात्रों की आवाज़ को दबाया जाएगा, तो समाज चुप बैठने वाला नहीं है। छात्र किसी राजनीतिक या जातिगत लड़ाई का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि अपने भविष्य और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। आज खाप सरदारी के सामने छात्रों की पीड़ा, संघर्ष और न्याय की मांग को पूरी मजबूती के साथ रखा गया। हमें विश्वास है कि समाज का समर्थन छात्रों के हौसले को और मजबूत करेगा और अन्याय के खिलाफ यह लड़ाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जब-जब छात्रों की आवाज़ दबाने की कोशिश होगी, तब-तब समाज और युवा मिलकर उस आवाज़ को बुलंद करने का काम करेंगे। उनके साथ छात्रहित महापंचायत संघर्ष सिमिति सदस्य दलबीर भराण प्रधान मोण खाप , सतबीर शर्मा खेड़ा खाप , राम कुमार जांगड़ा पूर्व प्रधान बारह खाप व हर्ष पेटवाड़ साथ थे . 
 
सर्वखाप महापंचायत ने छात्रों की इस लड़ाई में हर संभव सहयोग भरोसा दिलाया और कहा कि जब भी छात्र कहेंगे हम सभी छात्रहित में छात्रों की इस लड़ाई में छात्रों के साथ हैं . 

Related Stories

ई-पेपर