Haryana News: हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन ने व्हाट्सएप आधारित चैटबॉट किया लॉन्च
Naresh Kumar
May 06, 2026
Haryana News: हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग ने नागरिकों के लिए आवेदन की स्थिति ट्रैक करने और अपील दाखिल करने की प्रक्रिया को सरल व सुलभ बनाने के उद्देश्य से व्हाट्सएप आधारित चैटबॉट लॉन्च किया है।
प्रवक्ता ने बताया कि यह चैटबॉट आयोग द्वारा पारदर्शिता बढ़ाने और डिजिटल तकनीक के माध्यम से नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से नागरिक अब अपने आवेदनों की स्थिति आसानी से जान सकते हैं, ऑटो अपील सिस्टम (AAS) के तहत अपील दर्ज कर सकते हैं तथा अपने आवेदन व अपील से संबंधित सभी अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि यह प्लेटफॉर्म नागरिकों को व्हाट्सएप के जरिए तेज, सरल और बिना किसी परेशानी के सेवाएं उपलब्ध कराएगा, जिससे वे अपने मोबाइल फोन से ही आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और अपील प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि नागरिक इस चैटबॉट का उपयोग किसी भी समय व्हाट्सएप नंबर 6239466937 पर संदेश भेजकर कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन समयबद्ध सेवा वितरण और शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार डिजिटल पहल करता आ रहा है।