Nabh Chhor
Haryana

Haryana Government Scheme : हरियाणा सरकार महिलाओं को दे रही 1 लाख तक ब्याज मुक्त लोन , ऐसे करें आवेदन

Haryana Government Scheme :  हरियाणा सरकार महिलाओं को दे रही  1 लाख तक ब्याज मुक्त लोन , ऐसे करें आवेदन
N

Naresh Kumar

May 08, 2026

32 Views
Haryana Government Scheme : हरियाणा सरकार ने महिला किसानों और पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से “महिला कृषि वृद्धि ऋण योजना 2025” शुरू की है।

Haryana Government Scheme :  हरियाणा सरकार ने महिला किसानों और पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से महिला कृषि वृद्धि ऋण योजना 2025” शुरू की है। इस योजना के तहत महिलाओं को कृषि और पशुपालन से जुड़े व्यवसाय शुरू करने के लिए ₹1 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने मार्च 2025 के बजट में इस योजना की घोषणा की थी। सरकार का लक्ष्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और कृषि आधारित रोजगार को बढ़ावा देना है।

योजना के तहत महिलाओं को डेयरी फार्मिंग, बकरी पालन, और अन्य कृषि संबंधित गतिविधियों के लिए अधिकतम ₹1,00,000 तक का लोन दिया जाएगा। सबसे बड़ी राहत यह है कि इस ऋण पर लाभार्थी महिलाओं को कोई ब्याज नहीं देना होगा, क्योंकि ब्याज की राशि राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी।

इसके अलावा बीपीएल और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को परियोजना लागत पर 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी भी मिल सकती है। यह सब्सिडी अधिकतम ₹10,000 तक निर्धारित की गई है।

 आवेदन के लिए जरूरी :

1.महिला का हरियाणा का स्थायी निवासी होना जरूरी है।  

2.महिला की आयु 18 से 55 या 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए

3. परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

4.  परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए

5. आवेदक किसी बैंक ऋण की डिफॉल्टर नहीं होनी चाहिए।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज :

1.परिवार पहचान पत्र

2.आधार कार्ड

3.बैंक पासबुक

4. पासपोर्ट साइज फोटो

5. निवास प्रमाण पत्र

6. आय प्रमाण पत्र

 7.जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज जरूरी होंगे।

Related Stories

ई-पेपर