Nabh Chhor
Haryana

Haryana Cime News : बहादुरगढ़ में ताबड़तोड़ फायरिंग ; 29 वर्षीय नीरज उर्फ बांडीया की गोली मारकर हत्या

Haryana Cime News : बहादुरगढ़ में ताबड़तोड़ फायरिंग ; 29 वर्षीय नीरज उर्फ बांडीया की गोली मारकर हत्या
N

Naresh Kumar

Jul 09, 2026

30 Views
Haryana Cime News : बहादुरगढ़ के नया गांव बीर बरकताबाद में 29 वर्षीय नीरज उर्फ बांडीया की गोली मारकर हत्या। बाइक सवार तीन बदमाश फरार, पुलिस गैंगवार और रंजिश के एंगल से जांच में जुटी।

Haryana Cime News : बहादुरगढ़ के नया गांव बीर बरकताबाद में 29 वर्षीय नीरज उर्फ बांडीया की गोली मारकर हत्या। बाइक सवार तीन बदमाश फरार, पुलिस गैंगवार और रंजिश के एंगल से जांच में जुटी।

हरियाणा के बहादुरगढ़ के नया गांव बीर बरकताबाद में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग में 29 वर्षीय नीरज उर्फ बांडीया की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

 जानकारी के अनुसार, नीरज खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था, तभी बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और उस पर कई राउंड फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए वह करीब 50 मीटर तक दौड़ा, लेकिन गोली लगने से गिर पड़ा।

परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद तीनों हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलते ही डीसीपी मयंक मिश्रा और डीसीपी क्राइम शुभम सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतक पर हत्या और शराब तस्करी समेत कई मामले दर्ज थे।

फिलहाल पुलिस रंजिश, गैंगवार और अन्य सभी पहलुओं से जांच कर रही है तथा आरोपियों की तलाश में कई टीमें जुटी हुई हैं।

Related Stories

ई-पेपर