Nabh Chhor
Haryana

हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती 2026: बिना CET होगी भर्ती, जानिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स और आवेदन प्रक्रिया

हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती 2026: बिना CET होगी भर्ती, जानिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स और आवेदन प्रक्रिया
N

Naresh Kumar

May 08, 2026

120 Views
हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा में आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। भर्ती के लिए CET जरूरी नहीं होगा। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होंगे।

हरियाणा में आंगनवाड़ी भर्ती का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा द्वारा आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। विभागीय पत्र के अनुसार भर्ती और पदोन्नति की कार्रवाई को प्राथमिकता देने के निर्देश जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो सकती है।

सबसे खास बात यह है कि यह भर्ती बिना CET के आयोजित होगी। यानी जिन उम्मीदवारों ने CET परीक्षा नहीं दी है या पास नहीं हुए हैं, वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया का CET से कोई संबंध नहीं रहेगा।

जरूरी दस्तावेज :

  1. आधार कार्ड
  2. मोबाइल नंबर
  3. राशन कार्ड
  4. फैमिली ID
  5. हरियाणा निवास प्रमाण पत्र
  6. जाति प्रमाण पत्र (01/04/2026 के बाद जारी)
  7. आय प्रमाण पत्र
  8. विधवा महिला के लिए पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  9. तलाकशुदा महिला के लिए तलाक के दस्तावेज
  10. ECCE एवं NTT डिप्लोमा

Related Stories

ई-पेपर