Nabh Chhor
Haryana

दिवाली पर खतरनाक हुआ प्रदूषण, हरियाणा में AQI 300 पार; जानें आपके शहर का हाल

दिवाली पर खतरनाक हुआ प्रदूषण, हरियाणा में AQI 300 पार; जानें आपके शहर का हाल
N

Naresh Kumar

Nov 09, 2026

8 Views
दिवाली के मौके पर हरियाणा में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। कई शहरों में एक्यूआई का स्तर 300 से भी खराब स्थिति में पहुंच गया है। विस्तार से पूरी बात जान लेते हैं।

दिवाली पर हरियाणा में प्रदूषण बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। आतिबाजी और पटाखों के कारण Air Quality Index (AQI) 300 पार पहुंच गया है, जो बेहद खराब श्रेणी को दर्शाता है। लगातार खराब हो रही हवा के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बहादुरगढ़ में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 389 के स्तर पर दर्ज किया गया। वहीं, रोहतक में 379, सिरसा में 363 और रोहतक में 379 दर्ज किया गया। इसके अलावा भिवानी में 377, चरखी दादरी में 363 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, गुरुग्राम के पंचगांव में 357, बल्लभगढ़    में 345, मानेसर में 338, फरीदाबाद में 334, गुरुग्राम में 316 और जींद में 314 एक्यूआई दर्ज किया गया।

गाजियाबाद सबसे प्रदूषित शहर

महापर्व पर लोगों को सिर्फ 2 ही घंटे रात 8 से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति थीl इसके बाद भी नियमों की जमकर उल्लंघना की गई। मौजूदा समय की बात करें तो नोएडा का गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर बन चुका है। यहां के खोड़ा में एक्यूआई 400 के स्तर तक पहुंच चुका है। पंजाब का मंडी गोबिंदगढ़ और हरियाणा का बहादुरगढ़ 389 एक्यूआई के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच चुका है। 

एक्यूआई के स्तर

AQI  Category 
0–50     अच्छा 
51–100     संतोषजनक 
101–200     मध्यम 
201–300     खराब 
301–400     बहुत खराब 
401–500     गंभीर 

प्रदूषण से बचने के लिए क्या करें?

-अपने घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें।

-घर से बाहर न निकलें, यदि बाहर जाना जरूरी हो तो N95 मास्क का उपयोग करें।

-आउटडोर गतिविधियों से बचाव करें, सुबह और शाम की सैर या कसरत बाहर न करें।

-बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं का विशेष ख्याल करें। 

-एक्यूआई अगर गंभीर श्रेणी को पार कर जाए, तो स्वस्थ लोगों को भी सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सेहत को लेकर सजग रहें। 

-सरकार/स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई एडवाइजरी का ही पालन करें।

Related Stories

ई-पेपर