Global
FBI निदेशक काश पटेल ने गायिका एलेक्सिस विल्किन्स से की सगाई
N
Naresh Kumar
Oct 05, 2026
25 Views
FBI निदेशक काश पटेल ने Country Singer और राजनीतिक टिप्पणीकार एलेक्सिस विल्किन्स से सगाई की घोषणा की। दोनों ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की।
FBI निदेशक काश पटेल ने Country Singer और राजनीतिक टिप्पणीकार एलेक्सिस विल्किन्स से सगाई की घोषणा की। दोनों ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की।

Related Story
ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई में नागरिकता के इच्छुक प्रवासी निशाने पर, धोखाधड़ी के आरोप
15 hours ago
एफबीआई निदेशक काश पटेल ने गायिका एलेक्सिस विल्किन्स से सगाई की
वाशिंगटन, संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) निदेशक काश पटेल ने 'कंट्री सिंगर' एलेक्सिस विल्किन्स से सगाई कर ली है। दोनों ने रविवार शाम सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।
विल्किन्स (27) ने पटेल के साथ अपनी एक 'ब्लैक-एंड-व्हाइट' तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह सगाई की अंगूठी दिखाती नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ मजाकिया अंदाज में लिखा, ''कानूनी काम कर ही लिया।''
दोनों, पटेल (46) के 2025 में एफबीआई निदेशक का पद संभालने से पहले से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। पटेल के एफबीआई निदेशक पद के शपथ ग्रहण समारोह में भी विल्किन्स मौजूद थीं।
'कंट्री सिंगर' (लोकगीत गायिका) और राजनीतिक टिप्पणीकार विल्किन्स ने 2023 में अपना पहला एल्बम जारी किया था। अपनी वेबसाइट पर वह लिखती हैं कि उनका उद्देश्य 'कंट्री संगीत की परंपरा का सम्मान करते हुए उसे थोड़ा आधुनिक तरीके से पेश करना' है।
पूर्व में पटेल को सरकारी विमान के ऐसे इस्तेमाल को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा, जिन यात्राओं का कोई स्पष्ट या ज्ञात कानून-प्रवर्तन संबंधी उद्देश्य नहीं था। इनमें एफबीआई के एक विमान से पेनसिल्वेनिया के स्टेट कॉलेज जाना भी शामिल है जहां विल्किन्स ने एक पेशेवर कुश्ती कार्यक्रम में राष्ट्रगान गाया था।
इसके बाद विल्किन्स द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आए थे। विल्किन्स के हाथ में बड़े आकार की सुनहरी चैंपियनशिप बेल्ट भी दिखाई दे रही थी।
विल्किन्स उस समय भी सुर्खियों में आईं, जब उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'ग्रेट अमेरिकन स्टेट फेयर' में प्रस्तुति दी थी। यह कार्यक्रम अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर नेशनल मॉल में आयोजित किया गया था।