मेष और वृष समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, जानें आज का राशिफल
Naresh Kumar
Nov 09, 2026
9 November 2026 Ka Rashifal: सोमवार को आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है, जो दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज स्नान दान की अमावस्या होने के कारण देर रात तक सौभाग्य योग रहेगा। आज के राशिफल के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
Related Story
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें आज का राशिफल
2 days ago
मेष राशि
शुभ अंक 2 और शुभ रंग काला रहेगा। आज का दिन शुभ है, मनपसंद तक पोस्टिंग हो सकती है। घर में मेहमान आएंगे। जीवनसाथी से रिश्ते सुधरेंगे।
वृष राशि
शुभ रंग मैजेंटा और शुभ अंक 6 रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा, धर्म स्थल पर जा सकते हैं। शाम का टाइम परिजनों संग बीतेगा, सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन राशि
शुभ अंक 7 और शुभ रंग स्लेटी रहेगा। बॉस काम की तारीफ करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, नए विचार मन में आएंगे। बिजनेस के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं।

कर्क राशि
शुभ अंक 3 और शुभ रंग सिल्वर रहेगा। बिजनेस मीटिंग के लिए बाहर जा सकते हैं, कंस्ट्रक्शन बिजनेस में लाभ के आसार हैं। रिश्ता मजबूत होगा। रुके हुए काम बनेंगे।
सिंह राशि
शुभ अंक 2 और शुभ रंग मैजेंटा रहेगा। फाइनेंस और सेल्स में प्रॉफिट मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। जरूरी काम पूरे होंगे।
कन्या राशि
आज का दिन शुभ रहेगा। शुभ अंक 8 और शुभ रंग भूरा रहेगा। फंसा धन मिलने के आसार हैं, सेहत को लेकर भी दिन अच्छा है। राजनीतिक क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी।
तुला राशि
आज का दिन खुशहाल रहेगा, शुभ रंग पीला और शुभ अंक 4 रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। खानपान और सेहत को लेकर ध्यान दें।
वृश्चिक राशि
शुभ अंक 4 और शुभ रंग काला रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में लाभ के आसार हैं। सकारात्मक रहें और जल्दी किसी काम को लेकर प्रतिक्रिया न दें।
धनु राशि
आज का दिन ठीक रहेगा, शुभ अंक 4 और शुभ रंग लाल रहेगा। परिवार में शांति रहेगी और हर क्षेत्र में तरक्की मिलने के आसार हैं। लक्ष्य से थोड़ा डायवर्ट हो सकते हैं, लेकिन संभल जाएंगे। रिश्ते मजबूत होंगे।
मकर राशि
आज का दिन शुभ है। शुभ रंग पर्पल और शुभ अंक 7 रहेगा। धन लाभ के आसार हैं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलेगी।
कुंभ राशि
शुभ अंक 8 और शुभ रंग सफेद रहेगा। बिजनेस में फायदा मिलने के साथ-साथ सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक परेशानियां सुलझेंगी। दोस्तों के साथ बाहर जा सकते हैं।
मीन राशि
दिन अच्छा रहेगा, प्रॉपर्टी के क्षेत्र में शुभ समाचार मिलेंगे। शुभ अंक 8 और शुभ रंग सिल्वर रहेगा। उत्साह से काम करें, सफलता जरूर मिलेगी। बिजनेस टूर पर जा सकते हैं। आय के अवसर बढ़ेंगे।