Aaj Ka Rashifal: इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें आज का राशिफल
Naresh Kumar
Nov 07, 2026
आज शनिवार को उदया तिथि त्रयोदशी है। त्रयोदशी सुबह 10:49 तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी का आरंभ होगा। आज छोटी दिवाली का दिन है, जिसको नरक चतुर्दशी के नाम भी जाना जाता है। 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं?
Related Story
धनतेरस पर मिलेगा मां लक्ष्मी और कुबेर का साथ, जानें कैसा है आज का राशिफल?
23 hours ago
मेष राशि
शुभ अंक 6 और शुभ रंग पीला रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिजनों का साथ मिलेगा। आज हर काम में तरक्की मिलेगी और पसंदीदा उपहार मिलेंगे।
वृष राशि
शुभ अंक 2 और शुभ रंग सिल्वर रहेगा। आज का दिन शानदार रहेगा। नेगेटिव विचार मन में न लाएं, बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए किसी से सलाह लें। महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि
शुभ अंक 5 और शुभ रंग नीला रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, कुछ नया करने की कोशिश करें। हर काम में बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। निजी मामलों में भावुक होने से बचें।
कर्क राशि
शुभ रंग हरा और शुभ अंक 6 रहेगा। नौकरी में तरक्की के आसार हैं। एक्सपोर्ट-इंपोर्ट का काम करने वालों को सफलता मिलेगी। रुके हुए काम बनेंगे। घर के बुजुर्गों की सेहत अच्छी रहेगी।
सिंह राशि
शुभ अंक 2 और शुभ रंग नारंगी रहेगा। घर में खुशियों आएंगी, खेती के कामों में बरकत होगी। किसी से विवाद करने से बचें। पारिवारिक काम बनेंगे, दिनभर भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
कन्या राशि
शुभ अंक 1 और शुभ रंग गुलाबी रहेगा। पढ़ाई में और अवसर मिलेंगे, प्रॉपर्टी के कामों में बरकत होगी। शाम का समय परिवार के साथ बीतेगा, रिश्तों में मधुरता आएगी।
तुला राशि
शुभ अंक 4 और शुभ रंग भूरा रहेगा। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी और दिनभर परिवार के साथ माहौल अच्छा रहेगा। शिक्षकों का सहयोग मिलेगा, बाहर खाने-पीने से परहेज करने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि
शुभ अंक 5 और शुभ रंग काला रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी, परिजन धार्मिक कार्यक्रम रखेंगे, जिससे खर्चों में बढ़ोतरी होगी। रुके काम बनेंगे, घर से काम करने वाले लोगों को लाभ होगा।
धनु राशि
शुभ रंग पिच और शुभ अंक 1 रहेगा। मनचाहा काम पूरा होगा, दिनभर आत्मविश्वास रहेगा। बेटे को नौकरी में अच्छी खबर मिलेगी, घर बनवा रहे लोगों को सफलता मिलेगी।
मकर राशि
शुभ अंक 6 और शुभ रंग सफेद रहेगा। पढ़ाई करने वाले छात्रों को दोस्तों का साथ मिलेगा। पारिवारिक समस्याएं समाप्त होंगी, मन भक्ति में लगेगा। रुके काम बनेंगे।
कुंभ राशि
शुभ अंक 9 और शुभ रंग लाल रहेगा। विरोधियों के ऊपर जीत मिलेगी। नए कामों को लेकर घरवालों से चर्चा होगी। रोजगार और आर्थिक स्थिति को लेकर अच्छे समाचार मिलेंगे। खेती में तरक्की मिलेगी।
मीन राशि
शुभ अंक 7 और शुभ रंग गुलाबी रहेगा। सकारात्मक सोच रखें, रुके काम बनेंगे, पारिवारिक दिक्कतों का हल निकलेगा। फिजूलखर्ची पर रोक लगाएं। अपने घर का कोई भी काम योजना बनाकर करें।