Nabh Chhor
Webstories

मानसून में 3-4 दिन की छुट्टियों के लिए गोवा बना पहली पसंद, ट्रैवल सर्च में 40% बढ़ोतरी

मानसून में 3-4 दिन की छुट्टियों के लिए गोवा बना पहली पसंद, ट्रैवल सर्च में 40% बढ़ोतरी
N

Naresh Kumar

Aug 12, 2026

20 Views
मानसून के दौरान तीन-चार दिन की छुट्टियां बिताने के लिए गोवा भारतीय यात्रियों का पसंदीदा गंतव्य बनकर उभरा है। Airbnb के आंकड़ों के अनुसार मानसून ट्रैवल सर्च में सालाना करीब 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

मानसून में तीन-चार दिन की छुटि्टयां बिताने के लिए गोवा बना पसंदीदा गंतव्य
 
पणजी , भारत में मानसून के दौरान तीन-चार दिन की छुट्टियों में घूमने के लिए गोवा लोगों की पहली पसंद बनकर उभरा है। राज्य के पर्यटन विभाग के अनुसार, मानसून में यात्रा के लिए घरेलू स्तर पर जानकारी हासिल करने की गतिविधियों यानी 'सच' में सालाना आधार पर करीब 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
 
विभाग ने मंगलवार को बयान में कहा कि एयरबीएनबी के 'सर्च' आंकड़े यात्रा की पसंद में बदलाव का संकेत देते हैं। भारतीय मानसून के दौरान अचानक बनाए गए सप्ताहांत के कार्यक्रम और तीन से पांच दिन की छोटी छुट्टियों को काफी पसंद कर रहे हैं।
 
गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन ए. खूंटे ने कहा कि यह रुझान इस बात की पुष्टि करता है कि गोवा की पहचान केवल समुद्र तट वाले गंतव्य के रूप में नहीं है। उन्होंने कहा, ''मानसून के दौरान राज्य हरे-भरे जंगलों, झरनों, आध्यात्मिक अनुभवों और स्थानीय त्योहारों के जीवंत स्वरूप में बदल जाता है।''
 
पर्यटन विभाग ने कहा कि एयरबीएनबी के आंकड़ों के अनुसार, महानगरों से इतर गंतव्यों के लिए 'सर्च' में भी 40 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। यह लोगों की प्रकृति, संस्कृति और अनूठे अनुभवों के प्रति बढ़ती पसंद को दर्शाता है।
 
एयरबीएनबी विभिन्न देशों और क्षेत्रों में अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक 'होमस्टे' की सेवा मुहैया कराने वाला ऑनलाइन मंच है।

Related Stories

ई-पेपर