Nabh Chhor
Sports

रोड्रि बने बार्सिलोना के नए सितारे, बोले- सपना हुआ सच

रोड्रि बने बार्सिलोना के नए सितारे, बोले- सपना हुआ सच
N

Naresh Kumar

Aug 18, 2026

26 Views
मैनचेस्टर सिटी से बार्सिलोना पहुंचे स्पेन के विश्व कप विजेता कप्तान रोड्रि ने कहा कि इस दिग्गज क्लब के लिए खेलना उनका सपना था। मेडिकल के बाद 76.5 मिलियन यूरो के बहुचर्चित ट्रांसफर पर अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है।

मैनचेस्टर सिटी से बार्सिलोना पहुंचे स्पेन के विश्व कप विजेता कप्तान रोड्रि ने कहा कि इस दिग्गज क्लब के लिए खेलना उनका सपना था। मेडिकल के बाद 76.5 मिलियन यूरो के बहुचर्चित ट्रांसफर पर अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है

मैड्रिड, स्पेन के विश्व कप विजेता कप्तान रोड्रि मैनचेस्टर सिटी से अपना स्थानांतरण पूरा करने के लिए सोमवार को बार्सिलोना पहुंचे और उन्होंने कहा कि इस दिग्गज फुटबॉल क्लब की तरफ से खेलना सपना सच होने जैसा है।

रोड्रि का अभी मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद इस समझौते पर अंतिम मुहर लगेगी जिसके बारे में कहा जा रहा है कि बार्सिलोना ने 76.5 मिलियन यूरो (88.5 मिलियन डॉलर) के सौदे पर सहमति जताई है। इस लेन-देन की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने रविवार को एसोसिएटेड प्रेस को इसकी पुष्टि की। 

रोड्रि ने कहा, ''यहां आकर बहुत खुशी हो रही है। कुछ दिन काफी तनावपूर्ण रहे, लेकिन मुझे खुशी है कि सब कुछ सही हो गया है।''

उन्होंने कहा, ''बार्सिलोना की तरफ से खेलना मेरा सपना था। मैं अब अपने साथियों के साथ जुड़ने को लेकर काफी उत्साहित हूं जिनमें से मैं पहले ही कई को जानता हूं। अब अपना ध्यान काम पर लगाने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का समय है।''

Related Stories

ई-पेपर