Sports
लंदन स्क्वाश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में अनाहत सिंह की हार, अब कतर क्लासिक पर नजर
N
Naresh Kumar
Sep 05, 2026
8 Views
भारत की अनाहत सिंह लंदन स्क्वाश क्लासिक के क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की शिवसंगारी सुब्रमण्यम से 4-11, 4-11 से हारकर बाहर हो गईं। विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर काबिज अनाहत अब कतर क्लासिक में चुनौती पेश करेंगी।

अनाहत सिंह लंदन स्क्वाश क्लासिक के क्वार्टर फाइनल में हारी लंदन, भारत की अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की विश्व में पांचवें नंबर की खिलाड़ी शिवसंगारी सुब्रमण्यम से हारकर लंदन स्क्वाश क्लासिक पीएसए गोल्ड प्रतियोगिता से बाहर हो गई।
मौजूदा विश्व जूनियर चैंपियन अनाहत को शुक्रवार को 4-11, 4-11 से हार का सामना करना पड़ा। अनाहत ने विश्व की नंबर 11 खिलाड़ी नेली गिलिस को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर काबिज यह भारतीय खिलाड़ी अब 12 सितंबर से शुरू होने वाले कतर क्लासिक टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों की तैयारी का हिस्सा है।