Sports
अल्काराज़ यूएस ओपन में खिताब बचाने के लिए तैयार, चोट से उबरकर करेंगे वापसी
N
Naresh Kumar
Aug 21, 2026
58 Views
कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। दाहिनी कलाई की चोट के कारण वह फ्रेंच ओपन और विंबलडन में नहीं खेल पाए थे।
कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। दाहिनी कलाई की चोट के कारण वह फ्रेंच ओपन और विंबलडन में नहीं खेल पाए थे।

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार
न्यूयॉर्क, दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं।
अल्काराज़ ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह यूएस ओपन के लोगो के सामने दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर का शीर्षक था 'चलिए शुरू करते हैं।'
सात बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन अल्काराज़ अप्रैल से ही दाहिनी कलाई की चोट के कारण बाहर हैं। इस कारण वह फ्रेंच ओपन और विंबलडन में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे।
अल्काराज़ ने पिछले साल यूएस ओपन के फाइनल में यानिक सिनर को हराकर दूसरी बार यह टूर्नामेंट जीता था। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन भी जीता, लेकिन बार्सिलोना ओपन में अपना पहला मैच जीतने के बाद वह टूर्नामेंट से हट गए। खेल से बाहर रहने के बावजूद वह विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।