National
राजस्थान में आज भारी बारिश के आसार, 27 अगस्त से कमजोर पड़ेगा मानसून
N
Naresh Kumar
Aug 26, 2026
75 Views
राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में बुधवार को मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 27 अगस्त से बारिश की गतिविधियां कम होंगी। बीते 24 घंटों में बूंदी और अजमेर में सर्वाधिक 73 मिमी बारिश दर्ज हुई।
राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में बुधवार को मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 27 अगस्त से बारिश की गतिविधियां कम होंगी। बीते 24 घंटों में बूंदी और अजमेर में सर्वाधिक 73 मिमी बारिश दर्ज हुई।

जयपुर, मौसम विभाग ने राजस्थान के अनेक भागों में बुधवार को मध्यम से भारी बारिश होने तथा बाद में बारिश की गतिविधियों में कमी आने का अनुमान जताया है।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आज बुधवार को पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान उदयपुर, अजमेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम केंद्र के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में 27 अगस्त से दो सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। कोटा संभाग के कुछ भागों में 27-28 अगस्त को हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकतर भागों में आगामी सप्ताह भर कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है।
इस बीच बुधवार सुबह तक, बीते चौबीस घंटे में राज्य के पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई तो पूर्वी भाग में बादलों की गरज के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गयी। सबसे अधिक 73.0 मिलीमीटर बारिश तालेड़ा (बूंदी) तथा सावर (अजमेर) में दर्ज की गयी।