Nabh Chhor
National

राजस्थान की 3,747 ग्राम पंचायतों में अंतिम चरण का मतदान शुरू

राजस्थान की 3,747 ग्राम पंचायतों में अंतिम चरण का मतदान शुरू
N

Naresh Kumar

Nov 16, 2026

12 Views
राजस्थान के 25 जिलों में पंच और सरपंच चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी है। 1.05 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालने के पात्र हैं।

राजस्थान के 25 जिलों में पंच और सरपंच चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी है। 1.05 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालने के पात्र हैं।

राजस्थान के 25 जिलों में पंच और सरपंच चुनाव के अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है। 1.05 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालने के पात्र हैं।

3,747 सरपंच और 33,885 वार्ड पंच पदों के लिए मतदान

जयपुर, 16 नवंबर। राजस्थान के 25 जिलों की 3,747 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के लिए सोमवार सुबह मतदान शुरू हो गया। इस चरण में सरपंच के 3,747 पदों और वार्ड पंच के 33,885 पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

चुनाव में एक करोड़ पांच लाख से अधिक मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। मतदान के लिए कुल 11,905 केंद्र बनाए गए हैं।

मतदान केंद्रों पर सुबह से लगी लंबी कतारें

सोमवार सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। बालोतरा जिले के एक मतदान केंद्र पर 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला व्हीलचेयर पर बैठकर पहुंचीं और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। सबसे पहले वार्ड पंच पदों के लिए डाले गए मतों की गिनती की जाएगी। इसके बाद सरपंच पदों के लिए मतगणना होगी।

चार चरणों में पूरी हुई चुनाव प्रक्रिया

पंच और सरपंच पदों के लिए चार चरणों में चल रही चुनाव प्रक्रिया सोमवार को अंतिम चरण के मतदान के साथ संपन्न हो जाएगी।

वहीं, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए चारों चरणों में मतदान पहले ही पूरा हो चुका है। इन पदों के लिए मतगणना 20 नवंबर को निर्धारित की गई है।

Related Stories

ई-पेपर