Morning News Bulletin : देश और राज्यों की आज की मुख्य हेडलाइंस | 25- जून
Naresh Kumar
Jun 25, 2026
Morning News Bulletin : देश-दुनिया और राज्यों की सुबह की सभी बड़ी और ताज़ा खबरों का मुख्य बुलेटिन
1. पासपोर्ट सिर्फ यात्रा का दस्तावेज, नागरिकता का सबूत नहीं; केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट
2. SPG प्रमुख आलोक शर्मा का कार्यकाल नौ माह बढ़ाया गया, मार्च 2027 तक संभालेंगे कमान।
3. तारातला हादसा: निर्माणकर्ता प्रतिष्ठान के सुपरवाईजर सैयद मोहम्मद गुलजार, लेबर सप्लायर्स मोहम्मद अताउल एवं सुभाष सरकार गिरफ्तार.श।
4. तारातला की घटना पर आज विस में बयान देंगे CM शुभेंदु; जांच के लिए SIT गठित; कोलकाता में सभी पूर्व अनुमोदित निर्माण पर रोक के बाद हावड़ा तथा हुगली में भी रोक का निर्णय लेगी सरकार।
5. DJ मामले में विधाननगर कोर्ट द्वारा आवाज का नमूनों लिए जाने वाले आदेश की कॉपी देने कल रात फिर अभिषेक के आवास पहुंची CID
6. फलता के जहांगीर खान को हॉफ पैंट में सड़क पर परेड कराने के मामले में HC की रोक, मानवाधिकार उल्लंघन का दिया हवाला।
7. जलपाईगुड़ी: मालबाजार के साईली चाय बागान के श्रमिकों के आवास में ही बैंक का कस्टमर केयर खोल लाखों रुपए की जालसाजी, FIR दर्ज होते ही TMC नेता आजाद बारा फरार।
8. हावड़ा मैदान इलाके में बर्न स्टैंडर्ड के भीतर 5 एकड़ जमीन पर 100 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक आर्थोपेडिक अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू, 20 जून को हुगली से PM मोदी ने किया था शिलान्यास।
9. अहमदाबाद एयरपोर्ट पर दो विमान आमने-सामने आए, टक्कर होते बची, 200 मीटर रह गई थी दूरी; एअर इंडिया फ्लाइट ने लिया था रॉन्ग टर्न।
10. अरविंद केजरीवाल पर भड़के साधु-संत, बोले - अयोध्या आए तो करेंगे विरोध’, रामनगरी में नहीं करने देंगे प्रवेश।
11. तेजस ट्रेन में परोसे गए भोजन में मिली मक्खी, IRCTC ने फर्म पर लगाया एक लाख जुर्माना।
12. कॉरपोरेट क्षेत्र में उत्पीड़न और मतांतरण पर महाराष्ट्र सरकार सख्त, कानून में संशोधन के लिए बनेगी समिति।
13. कर्नाटक: कावेरी नदी में एक परिवार के 5 सदस्य डूबे, फोटो खिंचवाने के दौरान हादसा।
14. ईरान युद्ध पर रिपब्लिकन सांसदों से भिड़े डोनाल्ड ट्रंप, बंद कमरे में हुई तीखी बहस।
15. वेनेजुएला: चंद मिनटों के भीतर आए 7.1 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप।
16. यूजर्स का डेटा भारत से बाहर भेजने पर रोक, देश में ही स्टोर होगा रिकॉर्ड, टेलीकॉम सेक्टर में लाइसेंस राज खत्म; अब ऑनलाइन मिलेगी मंजूरी।